Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

मिनी बस टैक्सी और ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, 22 लोगों की मौत

November 15, 2023

मिनी बस टैक्सी और ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, 22 लोगों की मौत

हरारेः दक्षिण-पश्चिमी जिम्बाब्वे में एक मिनीबस टैक्सी की ट्रक से सीधी टक्कर हो गई, जिसमें 22 लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी हैं। पुलिस के प्रवक्ता पॉल न्याथी ने बताया कि मंगलवार की रात को हुए इस हादसे में घायल दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। न्याथी ने एक बयान में बताया कि यह दुर्घटना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर बुलावायो को पड़ोसी दक्षिण अफ्रीका की सीमा से लगे शहर बीटब्रिज से जोड़ने वाले राजमार्ग पर हुई।

लगभग डेढ़ करोड़ की आबादी वाले देश जिम्बाब्वे की अर्थव्यवस्था वर्षों से मुद्रा संकट और उच्च मुद्रास्फीति से प्रभावित है। ऐसे में यहां के बहुत से लोग बेचने के लिए सामान खरीदने या व्यक्तिगत उपयोग के लिए सामान खरीदने के वास्ते दक्षिण अफ्रीका की यात्रा करते रहते हैं। बहुत से लोग परिजनों से मिलने या काम के सिलसिले में भी आते जाते रहते हैं।

जिम्बाब्वे में सड़क दुर्घटनाएं आम होती जा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है कि कुछ चालकों द्वारा वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक सामान लादा जाता है या वाहनों को निर्धारित गति से अधिक गति से चलाया जाता है। यहां की सड़कों की खराब हालत भी हादसों की प्रमुख वजहों में से हैं। हालांकि हाल के वर्षों में कुछ प्रमुख राजमार्गों के सुधार का काम किया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें