Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

वसंत त्योहार की छुट्टियों में चीन आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़

February 9, 2024

वसंत त्योहार की छुट्टियों में चीन आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़

चीन में वसंत त्योहार की छुट्टियां शुरू हो गयी हैं। तमाम लोगों ने गृहनगर लौटने या विदेशों का पर्यटन करने की योजना बनाई। अनुमान है कि छुट्टियों के दौरान देश भर के बंदरगाहों में आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ होगी।

चीनी राष्ट्रीय आप्रवासन प्रशासन का अनुमान है कि वसंत त्योहार की छुट्टियों में प्रति दिन सीमा शुल्क से गुजरने वाले लोगों की औसत संख्या 18 लाख पहुंचेगी, जो पिछले साल के वसंत त्योहार की छुट्टियों के करीब 3.3 गुना ज्यादा है और वर्ष 2019 की संख्या के बराबर होगी।

चीन और कजाकस्तान के जंक्शन पर स्थित शिनच्यांग होर्गोस राजमार्ग बंदरगाह के जरिए चीन लौटने वाले लोगों की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ। विदेशों में व्यापार करने, पर्यटन करने, पढ़ाई करने और परिजनों से मिलने वाले लोग क्रमशः गृहनगर वापस आकर वसंत त्योहार की खुशियां मनाने लगे हैं।

वहीं आजकल शांगहाई के फूतोंग हवाई अड्डे पर यात्रियों की भीड़ है। प्रवेश और निकास करने वालों की औसत दैनिक संख्या 80 हजार से अधिक है। अनुमान है कि 8 फरवरी को यात्रियों की भारी भीड़ होगी।

शानतोंग प्रांत के छिंगताओ में पर्यटकों की संख्या भी बढ़ चुकी है। अनुमान है कि वसंत त्योहार की छुट्टियों के दौरान छिंगताओ के च्याओतोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर प्रवेश और निकास करने वालों की औसत दैनिक संख्या 10 हजार तक पहुंचेगी, जो पिछले साल की इसी अवधि की 10 गुना होगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें