Site icon Dainik Savera Times

नाव में लगी भीषण आग, 16 लाेगाें की हुई मौत

किन्शासाः कांगो नदी में एक नाव में आग लगने से को कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।प्रांतीय डिप्टी पपी एपियाना ने बताया कि नौका ईंधन लेकर राजधानी किन्शासा के पूर्वी हिस्से से मबांडाका शहर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि हादसे में कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई।

बड़ी खबरें पढ़ेंः हाईवे पर एक साथ टकराए 158 वाहन, कई लोगों की हुई मौत, 25 घायल

एपियाना के मुताबिक, हादसे के बाद कम से कम 11 लोगों को बचाया गया और फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि कुछ और लोग लापता हैं या नहीं।इससे दो दिन पहले कांगो नदी में एक नाव पलट गई थी, जिससे उसमें सवार कम से कम 40 लोग मारे गए थे।

बड़ी खबरें पढ़ेंः बड़ी खबर: पुल से नीचे गिरी कार, एक ही परिवार के 5 लोगों की…

Exit mobile version