Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

ईरान विकसित कर रहा हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल: चीफ कमांडर

February 26, 2023

ईरान विकसित कर रहा हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल: चीफ कमांडर

तेहरान: ईरान के एक शीर्ष सैन्य कमांडर ने कहा है कि देश की इस्लामिक रेवोल्यूशन गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) हाइपरसोनिक क्रूज मिसाइल विकसित कर रही है। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी आईआरएनए के हवाले से बताया कि आईआरजीसी के मुख्य कमांडर होसैन सलामी ने एक राष्ट्रीय उत्सव के समापन समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही।

ईरान की अन्य सैन्य क्षमताओं पर टिप्पणी करते हुए, सलामी ने कहा, “हम राडार का उपयोग करके पृथ्वी से उपग्रहों को ट्रैक कर सकते हैं और हजारों किलोमीटर दूर उड़ रहे विमानों को मार सकते हैं।”गुरुवार को एक टेलीविजन कार्यक्रम के दौरान आईआरजीसी के एयरोस्पेस डिवीजन के कमांडर अमीर-अली हाजीजादेह ने कहा कि ईरान ने पावेह नामक एक नई लंबी दूरी की क्रूज मिसाइल विकसित की है, जो 1,650 किमी तक की दूरी तय कर सकती है।ईरान के प्रेस टीवी नेटवर्क के अनुसार पिछले साल नवंबर में, हाजीजादेह ने कहा कि ईरान ने एक हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल का निर्माण किया है, जो स•ाी मिसाइल रक्षा प्रणालियों को भेदने में सक्षम है।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें