Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मैं Joe Biden से अलग हूं, क्योंकि मैं नयी पीढ़ी का करती हूं प्रतिनिधित्व’ : Kamala Harris

September 14, 2024

‘मैं Joe Biden से अलग हूं, क्योंकि मैं नयी पीढ़ी का करती हूं प्रतिनिधित्व’ : Kamala Harris

वाशिंगटन : अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कमला हैरिस ने शुक्रवार को कहा कि वह वर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडेन से अलग है, क्योंकि वह नयी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व’ करती हैं। देश में नवंबर में राष्ट्रपति पद के चुनाव होने हैं। चुनाव का एक अहम हिस्सा है ‘प्रेशिडेंशियल डिबेट’। रिपब्लिकन पार्टी से उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप और कमला हैरिस के बीच बुधवार को यह बहस हुई जिसमें हैरिस ट्रंप पर भारी पड़ती नजर आईं।

पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने के बाद पहली बार एक टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में कमला हैरिस ने डोनाल्ड ट्रंप के नफरत भरे और विभाजनकारी भाषण की आलोचना की और कहा, कि ‘मुझे ऐसा लगता है कि ट्रंप जिस तरह की नेतृत्व शैली अपनाते हैं अब उससे लोग थक गए हैं।’’

हैरिस ने कहा, कि ‘देखिए मैं जो बाइडेन नहीं हूं और मैं नयी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व’ करती हूं। उन्होंने कहा कि जिन चीजों को एक बार हल्के में लिया गया उन्हें अब नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। हैरिस ने कहा, कि ‘उदाहरण के लिए, मेरी पास एक योजना है जो एक नए दृष्टिकोण पर आधारित है। इसके तहत मैं परिवारों के लिए उनके बच्चे के एक वर्ष के होने तक चाइल्ड टैक्स क्रेडिट 6,000 अमेरिकी डॉलर तक बढ़ाना चाहती हूं क्योंकि यह वर्ष बच्चे के विकास लिए बहुत महत्वपूर्ण होता है और इसलिए मेरा नजरिया वर्तमान समय को ध्यान में रखते हुए नये विचारों, नयी नीतियों के बारे में है।

उन्होंने कहा, कि ईमानदारी से कहूं तो मेरा ध्यान इस बात पर है कि 21वीं सदी के साथ तालमेल बिठाने के लिए हमें अगले 10, 20 वर्षों में क्या करना होगा जिसमें अपनी क्षमताओं को और बढ़ाने के साथ-साथ चुनौतियां भी शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें