Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैं डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हूं, कोई मुझे इस दौड़ से बाहर नहीं कर रहा: Joe Biden

July 4, 2024

मैं डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हूं, कोई मुझे इस दौड़ से बाहर नहीं कर रहा: Joe Biden

वांशिगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को कहा कि वह पांच नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हैं और उन पर दौड़ से पीछे हटने का कोई दबाव नहीं है। बाइडन का बयान मीडिया में हाल में आई उन खबरों के ठीक विपरीत हैं कि पार्टी के अंदर ऐसा मत है कि ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट’ में बाइडन का प्रदर्शन रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी डोनाल्ड ट्रंप के मुकबले निराशाजनक रहा है और उन्हें दौड़ से पीछे हट जाना चाहिए।

बाइडन ने चुनाव के लिए चंदा एकत्र करने संबंधी एक अभियान में बुधवार को कहा,‘‘ मैं डेमोक्रेटिक पार्टी से उम्मीदवार हूं। कोई मुझे बाहर नहीं कर रहा है। मैं नहीं जा रहा , मैं अंत तक इस दौड़ में हूं और हम यह चुनाव जीतने जा रहे हैं। मुझे और उपराष्ट्रपति हैरिस को नवंबर में डोनाल्ड ट्रंप को हराने में मदद के वास्ते चंदा दीजिए। अटलांटा में पिछले बृहस्पतिवार को ‘प्रेसिडेंशियल डिबेट’ में खराब प्रदर्शन के बाद बाइडन की ‘रेंटिग’ गिर गई है और उनके ही पार्टी के नेता उनसे दौड़ से बाहर होने के लिए कह रहे हैं।

अपने समर्थकों को सामूहिक तौर पर लिखे एक ईमेल में उन्होंने कहा,‘‘देखिए यह अभियान मुझसे या आपसे कहीं बड़ा है। हर वो चीज जिसपर हम विश्वास करते हैं, जिसके लिए हम खड़े हैं और जिसके लिए हम लड़ रहे हैं वह सब इस चुनाव में खतरे में है। उन्होंने कहा,‘‘अगर मुझे पूरी तरह से यह विश्वास न होता कि मैं वह काम पूरा कर सकता हूं जो कमला और मैंने 20 जनवरी 2021 को शुरू किया था तो मैं फिर से चुनाव नहीं लड़ता। इस टीम के अलावा कोई और टीम नहीं है जिसके साथ मैं संघर्ष में उतरना पंसद करूं। आइए हाथ मिलाएं और यह काम पूरा करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें