Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

मैंने नई पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और आगे बढ़ने का यही है सर्वश्रेष्ठ तरीका : Joe Biden

July 25, 2024

मैंने नई पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और आगे बढ़ने का यही है सर्वश्रेष्ठ तरीका : Joe Biden
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि उन्होंने नई पीढ़ी को कमान सौंपने का निर्णय लिया और यही आगे बढ़ने का सबसे सही तरीका है। जाे बाइडेन ने अपने कार्यालय से देश के नाम संबोधन में यह बात कहीं हैं। उन्होंने कहा कि ‘मैंने तय किया कि आगे बढ़ने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि कमान नई पीढ़ी को सौंपी जाए। यह हमारे देश को एकजुट करने का सर्वश्रेष्ठ तरीका है। सार्वजनिक जीवन में लंबा अनुभव लेने का भी एक वक्त और स्थान होता है और इसी के साथ नयी आवाजों, युवा विचारों का भी एक वक्त और स्थान होता है, इसलिए वह समय और स्थान यही है।’’
जाे बाइडेन ने देश के नाम यह संबोधन राष्ट्रपति पद की दौड़ से हटने तथा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के रूप में उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के नाम का समर्थन करने के तीन दिन बाद दिया है। हैरिस अब राष्ट्रपति पद की संभावित उम्मीदवार हैं। जाे बाइडेन ने ओवल ऑफिस से कहा, कि ‘मेरा मानना है कि अमेरिका एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है। आज जो हम निर्णय लेंगे वह दशकों के लिए हमारे देश और दुनिया के भविष्य का निर्धारण करेंगे।’’ राष्ट्रपति के संबोधन के दौरान प्रथम महिला जिल बाइडेन, बेटा हंटर बाइडेन और उनके परिवार के अनेक सदस्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें