नई दिल्ली: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर आग बबूला होते हुए कहा कि टैरिफ के मुद्दे को सुलझाने के लिए ट्रंप से बात करने में उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। इसके बजाय वह भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को कॉल कर लेंगे। ट्रंप ने ब्राजील पर 50 प्रतिशत का भारी-भरकम टैरिफ लगाया है। उन्होंने ट्रंप के टैरिफ वॉर को ब्राजील की संप्रभुता और न्यायालय की स्वतंत्रता पर हमला बताया।
ट्रंप ने कहा है कि लूला दा सिल्वा ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोलसोनारो के खिलाफ न्यायपालिका के जरिए अभियान छेड़े हुए हैं। 2022 में राष्ट्रपति चुनाव हारने के बाद बोलसोनारो पर तख्तापलट का आरोप चला है और उन पर मुकद्दमा चल रहा है। ब्राजील पर 50 फीसदी टैरिफ लगाने के बाद ट्रंप ने कहा था कि वे ब्राजील के लोगों को पंसद करते हैं लेकिन जो लोग ब्राजील को चला रहे हैं वे गलत कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें : तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के बीच घरेलू निवेशकों का भरोसा, बाजार को सहारा
मेष: दिन शुभ रहेगा...