Site icon Dainik Savera Times

बर्फ अर्थव्यवस्था के तेज विकास को बढ़ावा देता है चिलिन प्रांत

चीन के चिलिन प्रांत के संस्कृति और पर्यटन विभाग से पता चला कि 2023 के वसंत महोत्सव की छुट्टियों के दौरान चिलिन प्रांत ने कुल 1 करोड़ 15 लाख 46 हजार 7 सौ घरेलू पर्यटकों का सत्कार किया, जो पिछले साल के समान समय से 23.61 प्रतिशत बढ़ा है। घरेलू पर्यटन राजस्व 11.178 अरब युआन तक पहुंचा, जो पिछले साल के समय समय से 33.31 प्रतिशत अधिक है। बर्फ और हिम सोने और चांदी के पहाड़ की तरह हैं। हाल के वर्षों में चिलिन प्रांत अपनी संसाधन श्रेष्ठता के आधार पर “बर्फ और हिमपात ” रणनीति लागू करते हुए बर्फ पर्यटन, बर्फ खेल, बर्फ संस्कृति, और बर्फ उपकरण की पूरी श्रृंखला के विकास को बढ़ावा दे रहा है, और बर्फ अर्थव्यवस्था की नई गतिज ऊर्जा का निर्माण करता है। इस वर्ष की चिलिन प्रांतीय सरकारी कार्य रिपोर्ट में चिलिन ने बर्फ, गर्मियों के अवकाश और पारिस्थितिकी पर्यटन समेत तीन दस-खरब-स्तरीय उद्योगों के निर्माण को बढ़ाने का प्रस्ताव दिया।

आँकड़ों के अनुसार, चिलिन प्रांत ने विभिन्न आकार के 75 स्की रिसॉर्ट्स का निर्माण किया है, जिनमें 319 स्की रोड, 94 आइस एंड स्नो हैप्पी वैली (मनोरंजन और स्नो पार्क) परियोजनाएं शामिल हैं। साथ ही 4 बड़े स्की रिसॉर्ट्स का विस्तार किया जा रहा है, और बर्फ व हिम उत्पादों की संरचना में सुधार किया जा रहा है। हाल के वर्षों में, चिलिन प्रांत ने बर्फ और हिम सेवा गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का सुधार किया है और बर्फ और हिम उद्योग के सेवा स्तर को सुधारने के लिए काफी प्रयास किए हैं। साथ ही, त्योहार गतिविधियों के निर्माण के माध्यम से, बर्फ अर्थव्यवस्था का तेजी से विकास हो रहा है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version