Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

IDF ने Rafah में किए हवाई हमले, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

April 18, 2024

IDF ने Rafah में किए हवाई हमले, कई लोगों के मारे जाने की आशंका

तेल अवीवः इजरायल रक्षा बलों (आईडीएफ) ने गुरुवार तड़के राफा क्षेत्र में हवाई हमले किए। हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। इजरायली और अरब मीडिया के अनुसार, हमले में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है और कई घायल हुए हैं। ईरान ने इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन हमले किए हैं, इसलिए आईडीएफ ने हमास और हिजबुल्लाह आतंकवादियों के खिलाफ अपनी आक्रामकता बढ़ा दी है।

आईडीएफ ने बुधवार को राफा क्षेत्र में हवाई हमला किया था जिसमें सात लोग मारे गए थे। अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रांस सहित इजरायल के सहयोगियों ने इजरायल से राफा क्षेत्र पर हमला नहीं करने का अनुरोध किया था क्योंकि इस क्षेत्र में जनसंख्या घनत्व अधिक है। इस क्षेत्र में लगभग 13 लाख लोगों की आबादी है। आतंकवादियों को खदेड़ने के लिए किए गए किसी भी हमले से बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इजरायल ने क्षेत्र में नागरिकों के लिए एक निकासी योजना तैयार की है, अमेरिका इस योजना से संतुष्ट नहीं था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें