Site icon Dainik Savera Times

यदि अमेरिका टैरिफ युद्ध पर अड़ा रहा तो अंत तक लड़ेगा चीन: चीनी विदेश मंत्रालय

चीन पर अतिरिक्त टैरिफ लगाने की अमेरिकी धमकी के जवाब में चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने 8 अप्रैल को आयोजित नियमित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि अगर अमेरिका चीन, अमेरिका और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के हितों की अनदेखी करता है और टैरिफ युद्ध और व्यापार युद्ध शुरू करने पर जोर देता है, तो चीन अंत तक लड़ेगा।

 रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने हाल ही में धमकी दी कि यदि चीन अमेरिका के खिलाफ अपने टैरिफ प्रतिवाद को रद्द नहीं करता है, तो अमेरिका 50% टैरिफ लगाना जारी रखेगा।

 इस पर चीनी प्रवक्ता ने कहा कि अमेरिका द्वारा टैरिफ के दुरुपयोग ने विभिन्न देशों के वैध अधिकारों और हितों का गंभीर उल्लंघन किया है, विश्व व्यापार संगठन के नियमों का गंभीर उल्लंघन किया है, नियम-आधारित बहुपक्षीय व्यापार प्रणाली को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाया है और वैश्विक आर्थिक व्यवस्था की स्थिरता पर गंभीर प्रभाव डाला है। यह विशिष्ट एकतरफावाद, संरक्षणवाद और आर्थिक धौंस है और इसका अंतर्राष्ट्रीय समुदाय द्वारा व्यापक रूप से विरोध किया जाता है। चीन इसकी कड़ी निंदा करता है और इसका कड़ा विरोध करता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)  

ये भी पढ़ें- ‘जग विक्रम’ ने सुरक्षित पार किया होर्मुज जलडमरूमध्य, जल्द मुंबई पहुंचने की उम्मीद: सरकार

Exit mobile version