Site icon Dainik Savera Times

अगर अमेरिका वार्ता चाहता है, तो सदिच्छा दिखाए : चीनी वाणिज्य मंत्रालय

Chinese Commerce Ministry

Chinese Commerce Ministry

Chinese Commerce Ministry : चीनी वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता ने 2 मई को बताया कि चीन ने इस पर ध्यान दिया है कि अमेरिकी उच्चाधिकारियों ने कई बार चीन के साथ शुल्क सवाल पर वार्ता करने की इच्छा व्यक्त की। इसके साथ अमेरिका ने फिलहाल सम्बंधित पक्षों के ज़रिये अनेक बार चीन को संदेश भेजने की पहल की और चीन के साथ वार्ता करने की उम्मीद की। इसके प्रति चीन मूल्यांकन कर रहा है।

प्रवक्ता ने कहा कि चीन का पक्ष पूर्ववत है। अगर अमेरिका शुल्क युद्ध करता है, तो चीन अंत तक जवाबी कार्रवाई करेगा। अगर अमेरिका वार्ता चाहता है, तो द्वार खुला है। शुल्क युद्ध और व्यापार युद्ध अमेरिका से एकतरफा तौर पर छेड़ा गया है। अगर अमेरिका वार्ता करना चाहता है, तो उसे सदिच्छा दिखाना और गलती ठीक करने एवं एकतरफा शुल्क वृद्धि रद्द करने आदि मुद्दों पर अच्छी तैयारी करनी और ठोस कदम उठाने चाहिए।

प्रवक्ता ने कहा कि चीनी पक्ष यह बल देना चाहता है कि किसी भी संभावित वार्ता में अगर अमेरिका गलत एकतरफा शुल्क कार्रवाई ठीक नहीं करता, तो इससे जाहिर है कि अमेरिका को सदिच्छा नहीं है और दोनों पक्षों के पारस्परिक विश्वास को और नुकसान पहुंचेगा। कथनी और करनी अलग-अलग होने यहां तक कि वार्ता के बहाने से धमकाने की चेष्टा रख कर चीन के साथ सम्बंध नहीं सुधारे जा सकते।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version