Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

युवा मजबूत होंगे तो चीन मजबूत होगा

June 1, 2025

युवा मजबूत होंगे तो चीन मजबूत होगा

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के स्छ्वान प्रांत के नानछोंग शहर में च्यालिंगच्यांग नदी के तट पर चीच्यांग प्राथमिक स्कूल स्थित है। पर्वतीय क्षेत्र में स्थित होने के कारण स्कूल में स्थिति बहुत खराब थी। 17 मई 2004 को चच्यांग प्रांत की सहायता में स्कूल का पुनर्वास शुरू हुआ। चच्यांग प्रांत के तत्कालीन पार्टी सचिव शी चिनफिंग ने नानछोंग जाकर स्कूल के नए परिसर का आधारशिला रखा।

पिछले साल मई में स्कूल के निर्माण की 20वीं वर्षगांठ पर छात्रों ने शी चिनफिंग को पत्र भेजा। जल्द ही छात्रों को शी चिनफिंग से जवाबी पत्र मिला। पत्र में शी चिनफिंग ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य हैं। गृहनगर का बेहतर निर्माण करने और देश को मजबूत समाजवादी आधुनिक देश बनाने में युवा पीढ़ियों के प्रयास की जरूरत है।

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की केंद्रीय समिति के महासचिव शी चिनफिंग हमेशा बच्चों के विकास और बच्चों के कार्य पर ध्यान देते हैं। हाल के वर्षों में चाहे काम में कितना भी व्यस्त क्यों न हो, वे स्कूल जाकर निरीक्षण करते हैं और प्राथमिक स्कूल के छात्रों को जवाबी पत्र भेजते हैं।

इस साल अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस से पहले शी चिनफिंग ने युवा पायनियर्स की नौवीं राष्ट्रीय कांग्रेस को बधाई संदेश भेजा। इस मौके पर शी चिनफिंग ने कहा कि नई यात्रा पर साम्यवादी उत्तराधिकारियों को तैयार करने के मूल कार्य पर ध्यान केंद्रित कर चीनी विशेषता वाले समाजवाद के योग्य निर्माताओं को तैयार करना होगा।

युवा पायनियर्स के व्यापक सदस्यों को पार्टी व देश से प्यार करने, मेहनत से पढ़ाई करने और चतुर्मुखी रूप से विकास करने के नए युग में अच्छे युवा बनना चाहिए। शी चिनफिंग ने सभी बच्चों से आज मातृभूमि के अच्छे बच्चे बनने और कल मातृभूमि के निर्माता बनने की आशा जताई।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें- Gold Price Crash: क्या 1 लाख से नीचे जाएगा सोने का रेट? एक्सपर्ट्स ने दी ये बड़ी सलाह

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें