Last Updated: September 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

IFF से प्राप्त ऋण की पहली किश्त से Sri Lanka ने चुकाया India का कर्ज

March 25, 2023

IFF से प्राप्त ऋण की पहली किश्त से Sri Lanka ने चुकाया India का कर्ज

कोलंबोः श्रीलंका ने आईएमएफ से हासिल 330 मीलियन डॉलर के ऋण की पहली किश्त का इस्तेमाल भारत का कर्ज चुकाने के लिए किया। राज्य के वित्त मंत्री रंजीत सियामबलापितिया ने मीडिया को बताया कि भारत से लिए गए कर्ज को चुकाने के लिए 120 मिलियन डॉलर का इस्तेमाल किया गया। राज्य मंत्री ने कहा, कि हाल के दिनों में भारत ने दवा और ईंधन सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए उसके देश को कर्ज दिया था। इस कर्ज के कुछ अंश को गुरुवार को निपटाना था, जो हमने उसी दिन कर दिया। उन्होंने कहा, कि यह महत्वपूर्ण है कि हम कर्ज चुकाने की समय सीमा का पालन करें।

देश में आए आर्थिक संकट के बाद और श्रीलंका अपने कर्जो का भुगतान नहीं कर पा रहा था। पिछले साल अप्रैल में भारत ने श्रीलंका को 4 बिलियन डॉलर से अधिक की वित्तीय सहायता प्रदान की हैं। भारत भी उन पहले देशों में से एक था जिसने इसी दक्षिणी पड़ोसी देश को आईएमएफ बेलआउट प्राप्त करने में मदद की हैं। आईएमएफ ने लंका को सशर्त ऋण देने पर सहमति व्यक्त की है, जो 48 महीनों की अवधि के भीतर वापस किया जाएगा।

गौरतलब है कि देश में आवश्यक वस्तुओं की कमी के साथ पिछले साल लोग भोजन, ईंधन और दवा की खरीदारी के लिए लंबी कतारों में सड़कों पर उतर आए। जनता के आक्रोश ने राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को देश से भागने को मजबूर कर दिया। उसके बाद देश की कमान रानिल विक्रमसिंघे ने संभाली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें