Site icon Dainik Savera Times

इस साल चीन की अर्थव्यवस्था 5.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने की आईएमएफ की उम्मीद

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष यानी आईएमएफ ने 11 अप्रैल को नवीनतम “विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट” जारी की, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि 2023 में चीन की आर्थिक वृद्धि दर 5.2 फीसदी होगी, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को सकारात्मक बढ़ावा मिलेगा। आईएमएफ के आर्थिक सलाहकार और अनुसंधान निदेशक पियरे ओलिवियर गुलांचा ने उस दिन एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि चीन की महामारी रोकथाम नीतियों के अनुकूलन और समायोजन ने चीन की अर्थव्यवस्था को मजबूती से आगे बढ़ने में मदद की है।

यह वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ा सकारात्मक संकेत है और चीन वैश्विक आर्थिक विकास का एक प्रमुख इंजन बन जाएगा। रिपोर्ट के अनुमान के अनुसार 2023 में वैश्विक अर्थव्यवस्था 2.8 फीसदी की दर से बढ़ेगी, जो पिछले पूर्वानुमान से 0.1 प्रतिशत कम है। उनमें से नवोदित बाजारों और विकासशील आर्थिक समुदायों की अर्थव्यवस्थाएं इस साल 3.9 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version