Site icon Dainik Savera Times

वर्ष के पहले 11 महीनों में शीत्सांग में माल व्यापार के आयात और निर्यात में 9.4% की वृद्धि 

Import and Export

Import and Export

Import and Export : ल्हासा सीमा शुल्क से हाल ही में मिली खबर के अनुसार, इस वर्ष पहले 11 महीनों में, शीत्सांग (तिब्बत) स्वायत्त प्रदेश में माल व्यापार के आयात और निर्यात का कुल मूल्य 11 अरब 22 करोड़ युआन था, जो साल-दर-साल 9.4% की वृद्धि थी। 

उनमें से, निर्यात 9 अरब 98 करोड़ 90 लाख युआन था, जिसमें पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 8.5% की वृद्धि हुई। वहीं, आयात 1 अरब 23 करोड़ 10 लाख युआन था, जो साल-दर-साल 18.2% की वृद्धि थी। कुल मिलाकर देखा जाए, तो वर्ष के पहले 11 महीनों में, शीत्सांग के विदेशी व्यापार का पैमाना सुधार के साथ स्थिर और अच्छा रहा, जो राष्ट्रीय औसत से 4.5 प्रतिशत अंक अधिक है।

बताया गया है कि शिगात्से और ल्हासा दोनों शहर शीत्सांग के विदेशी व्यापार के विकास को चलाने वाले “डबल इंजन” बन गए हैं। शिगात्से शहर का आयात-निर्यात 5 अरब 84 करोड़ 60 लाख युआन था, और ल्हासा शहर का आयात-निर्यात 5 अरब 32 करोड़ 40 लाख अरब युआन था, दोनों की वृद्धि दर पिछले वर्ष के समान समय की तुलना में क्रमशः12% और 6.4% थी। दोनों शहर मिलकर शीत्सांग के कुल विदेशी व्यापार मूल्य का 99% से अधिक हिस्सा रखते हैं। 

व्यापारिक साझेदारों के दृष्टिकोण से देखा जाए, तो नेपाल के साथ व्यापार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। नेपाल में शीत्सांग का आयात और निर्यात 4 अरब 41 करोड़ 60 लाख युआन था, जिसमें साल-दर-साल 75.8% की वृद्धि हुई। वहीं, “बेल्ट एंड रोड” के सहयोग देशों में आयात और निर्यात 1% की वृद्धि के साथ-साथ 6 अरब 76 करोड़ 70 लाख युआन तक पहुंच गया। अन्य आरसीईपी सदस्य देशों में आयात और निर्यात 2 अरब 28 करोड़ 50 लाख युआन था, जिसमें साल-दर-साल 5.4% का इजाफा हुआ।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग) 

Exit mobile version