Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

2023 की पहली छमाही में चीन में सेवाओं के आयात और निर्यात में 8.5% की वृद्धि हुई

August 4, 2023

2023 की पहली छमाही में चीन में सेवाओं के आयात और निर्यात में 8.5% की वृद्धि हुई

चीनी वाणिज्य मंत्रालय द्वारा 3 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार, साल 2023 की पहली छमाही में, चीन का सेवा व्यापार लगातार बढ़ा है। सेवाओं का कुल आयात और निर्यात 31 खरब 35 अरब 84 करोड़ युआन रहा, जिसमें गत वर्ष की पहली छमाही की तुलना में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।
आंकड़ों से पता चलता है कि वर्ष की पहली छमाही में, चीन का सेवा निर्यात 13 खरब 23 अरब 22 करोड़ युआन हुआ, जो साल 2022 की पहली छमाही की तुलना में 5.9 प्रतिशत कम था। वहीं, आयात 18 खरब 12 अरब 62 करोड़ युआन हुआ, जिसमें गत वर्ष की पहली छमाही से 22.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई। सेवा व्यापार घाटा 4 खरब 89 अरब 40 करोड़ युआन रहा।
ज्ञान-गहन सेवा व्यापार का अनुपात बढ़ा है। वर्ष की पहली छमाही में, ज्ञान-गहन सेवाओं का आयात और निर्यात 13 खरब 63 अरब 92 करोड़ युआन रहा, जो गत वर्ष की जनवरी से जून तक की तुलना में 12.3 प्रतिशत अधिक हुआ, और यह देश में कुल सेवा आयात और निर्यात का 43.5 प्रतिशत हिस्सा था।
इसके अलावा, देश में यात्रा सेवाएँ स्पष्ट रूप से ठीक हो रही हैं। वर्ष की पहली छमाही में, यात्रा सेवाओं का आयात और निर्यात 6 खरब 50 अरब 94 करोड़ युआन रहा, जिसमें गत वर्ष की पहली छमाही की तुलना में 65.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो सबसे तेजी से बढ़ने वाला सेवा व्यापार क्षेत्र है। उनमें से, साल 2022 की पहली छमाही से निर्यात में 52.4 प्रतिशत ज्यादा था और आयात में 66.4 प्रतिशत अधिक था।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें