Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

पहले सात महीनों में चीन और अन्य ब्रिक्स देशों के बीच आयात-निर्यात में 19.1% की वृद्धि

August 22, 2023

पहले सात महीनों में चीन और अन्य ब्रिक्स देशों के बीच आयात-निर्यात में 19.1% की वृद्धि

 

 

वैश्विक अर्थव्यवस्था की रिकवरी में कई चुनौतियों के सामने, ब्रिक्स देशों के बीच आर्थिक और व्यापारिक सहयोग ने मजबूत लचीलापन दिखाया है। 21 अगस्त को चीनी सीमा शुल्क सामान्य प्रशासन द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, इस वर्ष के पहले सात महीनों में, चीन और चार ब्रिक्स देशों रूस, ब्राजील, भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आयात और निर्यात का कुल मूल्य 23.8 खरब युआन रहा, जिसमें गत वर्ष के पहले सात महीनों की तुलना में 19.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

यह संख्या इसी अवधि में चीन के विदेशी व्यापार 0.4 प्रतिशत की वृद्धि दर से कहीं अधिक है, और देश के विदेशी व्यापारिक आयात-निर्यात के अनुपात में 1.6 प्रतिशत अंत की वृद्धि के साथ 10.1 प्रतिशत तक पहुंच गयी। पहले सात महीनों में, चीन का अन्य ब्रिक्स देशों को निर्यात 12.3 खरब युआन रहा, जिसमें गत वर्ष के समान समय से 23.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि आयात 11.5 खरब युआन रहा, जो 14.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, दोनों में तेजी बनी रही।

इलेक्ट्रोमैकेनिकल और श्रम-गहन उत्पाद चीन की निर्यात वृद्धि को संचालित करते हैं। पहले सात महीनों में, चीन ने अन्य ब्रिक्स देशों को 7 खरब 59 अरब 45 करोड़ युआन के इलेक्ट्रोमैकेनिकल उत्पादों का निर्यात किया, जो गत वर्ष के समान समय की तुलना में 38 प्रतिशत की वृद्धि है। इसी अवधि के दौरान, चीन ने अन्य ब्रिक्स देशों को 1 खरब 57 अरब 81 करोड़ युआन श्रम-गहन उत्पादों का निर्यात किया, जिसमें गत वर्ष की जनवरी से जुलाई तक की तुलना में 20.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

वहीं, ऊर्जा संसाधनों और कृषि उत्पादों ने संबंधित देशों से चीन में उत्पादों के निर्यात को प्रभावी ढंग से बढ़ावा दिया है। पहले सात महीनों में, चीन ने अन्य ब्रिक्स देशों से कच्चे तेल, कोयला और प्राकृतिक गैस जैसे 4 खरब 22 अरब 78 करोड़ युआन ऊर्जा उत्पादों का आयात किया, जो गत वर्ष के समान समय से 17.3 प्रतिशत अधिक था। इसी अवधि के दौरान, चीन ने अन्य ब्रिक्स देशों से 2 खरब 70 अरब 24 करोड़ युआन कृषि उत्पादों का आयात किया, जिसमें गत वर्ष की जनवरी से जुलाई तक की तुलना में 14.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

उधर, चीनी निजी उद्यम ब्रिक्स देशों के बाजारों की खोज जारी रखे हुए हैं, और अन्य ब्रिक्स देशों के साथ व्यापार सक्रिय है। पहले सात महीनों में, चीन के निजी उद्यमों ने अन्य ब्रिक्स देशों को 13 खरब 60 अरब युआन का आयात और निर्यात किया, जो गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 29.4 प्रतिशत अधिक था, और यह चीन के “ब्रिक्स व्यापार” की मुख्य शक्ति बन गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें