Last Updated: September 27, 2026

Dainik Savera Times Logo

वैश्विक दक्षिण के लिए “ग्रेटर ब्रिक्स सहयोग” की महत्ता… 

July 9, 2025

वैश्विक दक्षिण के लिए “ग्रेटर ब्रिक्स सहयोग” की महत्ता… 

7 जुलाई को ब्राजील के रियो डी जेनेरियो में आयोजित 17वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस बैठक में रियो घोषणापत्र जारी किया गया और वैश्विक शासन, सतत् विकास, जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे कई क्षेत्रों में उल्लेखनीय परिणाम प्राप्त हुए। यह शिखर सम्मेलन न केवल “बड़े परिवार” के सदस्यों के विस्तार को चिह्नित करता है, बल्कि अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ब्रिक्स देशों के महत्वपूर्ण प्रभाव को भी उजागर करता है। इंडोनेशिया जैसे नए सदस्यों के जुड़ने से, ब्रिक्स सहयोग तंत्र एशिया, अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और यूरोप के 11 देशों को शामिल करते हुए एक “बड़े परिवार” के रूप में विकसित हुआ है, जिसकी आबादी दुनिया के आधे से अधिक है और कुल आर्थिक उत्पादन लगभग 30% है, जो वैश्विक दक्षिण के विकास का नेतृत्व करने वाला एक मुख्य मंच बन गया है।

वैश्विक परिवर्तन के बीच, अमेरिकी व्यापार संरक्षणवाद, क्षेत्रीय संघर्षों और कमजोर होते बहुपक्षीय तंत्र की चुनौतियों का सामना कर रहे ब्रिक्स देशों ने वैश्विक शासन सुधार को सक्रिय रूप से बढ़ावा देने के लिए जिम्मेदारी की भावना का प्रदर्शन किया है। उनमें से एक महत्वपूर्ण शक्ति के रूप में, चीन ने न केवल शांति और सुरक्षा को मजबूत करने के लिए आवाज उठाई है, बल्कि बहुपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने और अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। चीन ने “शांति ब्रिक्स” पहल का प्रस्ताव रखा, जिसमें बातचीत के माध्यम से विवादों के समाधान पर जोर दिया गया, अंतर्राष्ट्रीय महत्वपूर्ण मुद्दों के उचित समाधान को बढ़ावा दिया गया और एक जिम्मेदार प्रमुख देश की जिम्मेदारी का प्रदर्शन किया गया। यह न केवल अंतर्राष्ट्रीय स्थिति को स्थिर करने में मदद करता है, बल्कि वैश्विक शांति और विकास प्राप्त करने के लिए एक मजबूत गारंटी भी प्रदान करता है।

आर्थिक विकास की गति में कमी भी वैश्विक ध्यान का केंद्र बन गई है। गंभीर चुनौतियों का सामना करते हुए, ब्रिक्स देश सक्रिय रूप से सहयोग मॉडल का नवाचार कर रहे हैं। चीन ने चौथी औद्योगिक क्रांति के विकास को बढ़ावा देने, डिजिटल और हरित जैसे उभरते क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने, “डिजिटल दक्षिण” ब्रांड को बढ़ावा देने और दक्षिणी देशों के लिए विकास का एक नया इंजन प्रदान करने के लिए चीन-ब्रिक्स “नई गुणवत्ता उत्पादक शक्तियां”अनुसंधान केंद्र की स्थापना की घोषणा की। ये व्यावहारिक उपाय विकासशील देशों की डिजिटल प्रौद्योगिकी क्षमताओं को बढ़ाएँगे, आर्थिक विकास के लिए स्थान का विस्तार करेंगे और दुनिया के लिए और अधिक नए अवसर प्रदान करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय वित्त के संदर्भ में, ब्रिक्स देशों ने नए विकास बैंक के विस्तार और उन्नयन के लिए अपना समर्थन दोहराया और एक निष्पक्ष, खुले और बहुपक्षीय अंतर्राष्ट्रीय आर्थिक और व्यापारिक व्यवस्था की स्थापना को बढ़ावा दिया। चीन ने विश्व बैंक की इक्विटी की समीक्षा और आईएमएफ के कोटे के समायोजन को बढ़ावा देने का प्रस्ताव रखा, और विकासशील देशों की आवाज़ को और अधिक बढ़ाने के लिए संयुक्त राष्ट्र और सुरक्षा परिषद जैसी अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं में व्यापक सुधार का आह्वान किया। इन प्रयासों के माध्यम से, ब्रिक्स तंत्र ने “दक्षिण की आवाज़” को लगातार मज़बूत किया है और वैश्विक शासन प्रणाली के निष्पक्ष और उचित विकास में नई गति प्रदान की है।

इसके अलावा, ब्रिक्स देशों ने जलवायु परिवर्तन और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे अग्रणी क्षेत्रों में भी सहयोग किया। शिखर सम्मेलन ने वैश्विक जलवायु वित्त ढांचे के लिए समर्थन की घोषणा की, विकसित देशों से अपने वित्तीय सहायता दायित्वों को पूरा करने का आह्वान किया, और वैश्विक जलवायु शासन को अधिक निष्पक्ष और अधिक प्रभावी दिशा में बढ़ावा दिया। कृत्रिम बुद्धिमत्ता के वैश्विक शासन पर वक्तव्य ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में सहयोग के लिए एक नया मंच प्रदान किया, जिसने वैश्विक नवाचार में ब्रिक्स देशों की अग्रणी भूमिका पर प्रकाश डाला।

कुल मिलाकर, ब्रिक्स सहयोग वैश्विक दक्षिण में एकजुटता और सहयोग का एक महत्वपूर्ण प्रतीक और वैश्विक शासन सुधार को बढ़ावा देने में एक रीढ़ की हड्डी बन गया है। चीन इसमें एक अपरिहार्य भूमिका निभाता है और भविष्य में व्यावहारिक कार्यों के साथ सहयोग को गहरा करता रहेगा, जिससे जटिल और निरंतर बदलती अंतर्राष्ट्रीय स्थिति में स्थिरता और आशा का संचार होगा। ब्रिक्स “बड़ा परिवार” धीरे-धीरे विश्व शांति, विकास, निष्पक्षता और न्याय को बढ़ावा देने और वैश्विक भविष्य में और अधिक सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने में एक रीढ़ की हड्डी बन रहा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें