Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

CMG के साथ साक्षात्कार में अमेरिकी खोजी पत्रकार के अहम खुलासे

March 12, 2023

CMG के साथ साक्षात्कार में अमेरिकी खोजी पत्रकार के अहम खुलासे

प्रसिद्ध अमेरिकी खोजी पत्रकार सीमोर हर्श ने फरवरी की शुरुआत में अपने जांच परिणामों में खुलासा किया था कि “नॉर्ड स्ट्रीम” पाइपलाइन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी और अमेरिकी सेना द्वारा गुप्त रूप से तोड़ दिया गया था। पश्चिमी मीडिया इस पर बेहद खामोश रहा है। इस महीने की सात तारीख को, अमेरिका के “न्यूयॉर्क टाइम्स”, ब्रिटेन के “टाइम्स” और कई जर्मन मीडिया ने अचानक सामूहिक रूप से नए दावों को खारिज करते हुए दावा किया कि यूक्रेन के समर्थक समूह ने “नॉर्ड स्ट्रीम” प्राकृतिक गैस पाइपलाइन विस्फोट बनाया।

हाल ही में चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) के अधीस्थ सीजीटीएन की संवाददाता ल्यू शिन ने अमेरिकी वरिष्ठ पत्रकार सीमोर हर्श के साथ एक विशेष साक्षात्कार किया। इस साक्षात्कार में सीमोर हर्श ने कहा कि पश्चिमी मीडिया ने इस समय ध्यान हटाने के लिए ऐसा किया, यूक्रेन में “नॉर्ड स्ट्रीम” पाइपलाइन विस्फोट बनाने की क्षमता नहीं है। यह पूछे जाने पर कि इस समय अमेरीकी सरकारी अधिकारियों ने “न्यूयॉर्क टाइम्स” को खुफिया जानकारी लीक की, वे क्या संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं? इसकी चर्चा करते हुए पत्रकार सीमोर हर्श ने कहा कि वे उनकी रिपोर्ट से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे थे, जो विस्तार से समृद्ध थी। वे “नॉर्ड स्ट्रीम” पाइपलाइन उड़ा देना चाहते हैं।

जाे बाइडेन प्रशासन चिंतित है कि अगर जर्मनी रूस से बड़ी मात्रा में कम कीमत वाली प्राकृतिक गैस खरीद सकता है, तो अमेरिका के लिए जर्मनी को रूस से अलग करना मुश्किल होगा। सीमोर हर्श के विचार में इस सत्र की अमेरिकी सरकार की विदेश नीति बेवकूफी भरी है, जो पूरी दुनिया में दुश्मन बना रही है। यह कहा जा सकता है कि अमेरिकी आधिपत्य विफल हो गया है, वह इस तरह के आधिपत्य के खिलाफ हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें