Last Updated: September 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में विदेशी निवेशित उद्यमों के आयात-निर्यात में लगातार आठ तिमाहियों से वृद्धि हुई

April 15, 2026

चीन में विदेशी निवेशित उद्यमों के आयात-निर्यात में लगातार आठ तिमाहियों से वृद्धि हुई

इंटरनेशनल डेस्क: 14 अप्रैल को, चीनी राज्य परिषद के सूचना कार्यालय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित किया, जिसमें सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन के उप निदेशक वांग च्युन ने जानकारी दी कि चीनी विदेशी व्यापार में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए, विदेशी निवेशित उद्यमों ने इस वर्ष की पहली तिमाही में 34.7 खरब आन का आयात और निर्यात हासिल किया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 16.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है और लगातार आठवीं तिमाही में वृद्धि दर्ज की गई है। निर्यात और आयात दोनों में डबल अंकों की वृद्धि हुई, जो आयात और निर्यात गतिविधियों में निरंतर बनी हुई जीवंतता को दर्शाती है।

वांग च्युन के मुताबिक, जनवरी से मार्च तक, यानी पहली तिमाही में, देश के सीमा शुल्क विभागों में 6,200 से अधिक नए विदेशी निवेश वाले उद्यम पंजीकृत हुए, और आयात-निर्यात रिकॉर्ड वाले विदेशी निवेशित उद्यमों की संख्या पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 1,000 से अधिक बढ़कर 69,000 हो गई।

यह भी बताया गया है कि पहली तिमाही में, विदेशी निवेश वाली कंपनियों ने इलेक्ट्रॉनिक सूचना, नई सामग्री और उच्च स्तरीय उपकरण जैसे उच्च-तकनीकी क्षेत्रों में आयात और निर्यात में क्रमशः 44.7 प्रतिशत, 11.1 प्रतिशत और 9.8 प्रतिशत की वृद्धि देखी। साथ ही, विदेशी निवेशित कंपनियां भी अपने निर्यात उत्पादों में बुद्धिमान विनिर्माण की ओर बढ़ रही हैं। पहली तिमाही में, इस तरह की कंपनियों का चीन के औद्योगिक रोबोट और 3डी प्रिंटर के निर्यात में क्रमशः 30 प्रतिशत और 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सा रहा, और उनकी वृद्धि दर भी देश भर में समान उत्पादों की तुलना में अधिक रही।

देश या क्षेत्र के आधार पर देखा जाए, तो विदेशी निवेश वाली कंपनियों ने लगभग 170 देशों और क्षेत्रों में आयात और निर्यात में वृद्धि दर्ज की, जिनमें से 130 से अधिक देशों में डबल अंकों की वृद्धि हुई। इसी अवधि के दौरान, विदेशी निवेश वाली लगभग 60 फीसदी कंपनियों ने आयात और निर्यात में वृद्धि हासिल की।

सीमा शुल्क के सामान्य प्रशासन के उप निदेशक वांग च्युन ने कहा कि चीन हमेशा से वैश्विक विकास की निश्चितता और स्थिरता का आधारशिला रहा है, जो इसे विदेशी व्यवसायों के लिए एक आदर्श, सुरक्षित और आशाजनक निवेश गंतव्य बनाता है। विश्वास है कि जैसे-जैसे देश में उच्च स्तरीय खुलापन लगातार आगे बढ़ता रहेगा, विदेशी निवेश वाली कंपनियाँ चीन में और भी अधिक विकास हासिल करेंगी।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें