Site icon Dainik Savera Times

शीत्सांग में आयात में उल्लेखनीय वृद्धि, वर्ष 2025 में दर्ज हुई 74.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Imports Shigatse increase registering 74.4 percent rise 2025

Imports Shigatse increase registering 74.4 percent rise 2025

चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश के ल्हासा कस्टम्स द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में शीत्सांग की वस्तुओं के आयात की कुल राशि 235 करोड़ 10 लाख युआन से अधिक रही, जो वर्ष 2024 की तुलना में 74.4 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है। इस प्रकार आयात वृद्धि दर के संदर्भ में शीत्सांग समूचे देश में प्रथम स्थान पर रहा।

रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2025 में शीत्सांग के सामान्य व्यापार के अंतर्गत आयात का मूल्य 175 करोड़ 20 लाख युआन दर्ज किया गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 44.2 प्रतिशत अधिक है। यह कुल आयात मूल्य का लगभग 74.5 प्रतिशत हिस्सा है। वहीं, प्रोसेसिंग व्यापार और विशेष निगरानी क्षेत्रों में आयातित उपकरण और सामग्रियाँ आयात विस्तार की नई प्रेरक शक्ति के रूप में उभरी हैं। इन क्षेत्रों में क्रमशः 41 करोड़ 60 लाख युआन और 7 करोड़ 30 लाख युआन का आयात किया गया।

मशीनरी एवं विद्युत उत्पाद, नई और उच्च प्रौद्योगिकी वाले उत्पाद तथा ऊर्जा से संबंधित वस्तुएं आयात सूची में शीर्ष तीन श्रेणियों में रहीं। इनका आयात मूल्य क्रमशः 93 करोड़ 70 लाख युआन, 76 करोड़ 40 लाख युआन और 51 करोड़ युआन रहा। वर्ष 2025 में ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी और चीनी हांगकांग शीत्सांग के तीन सबसे बड़े आयात स्रोत के रूप में उभरे, जिनसे प्राप्त आयात वस्तुओं की कुल राशि शीत्सांग के कुल आयात मूल्य का लगभग आधा हिस्सा रही।इसके अतिरिक्त, बीते वर्ष शीत्सांग ने 19 करोड़ 20 लाख युआन मूल्य की उपभोक्ता वस्तुओं का आयात किया, जो वर्ष 2024 की तुलना में 57.7 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version