Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

दमिश्क के साथ रिश्ते बेहतर करना चाहता है मॉस्को : Russian Foreign Minister

January 29, 2025

दमिश्क के साथ रिश्ते बेहतर करना चाहता है मॉस्को : Russian Foreign Minister

दमिश्क: रूस के उप विदेश मंत्री मिखाइल बोगदानोव ने कहा कि रूस सीरिया के साथ संबंधों बेहतर करने और उसके पुनर्नर्मिाण में मदद देने का इरादा रखता है। बोगदानोव ने सीरिया के वास्तविक नेता अहमद अल-शरा और अन्य शीर्ष सीरियाई अधिकारियों से मिलने के लिए एक उच्च स्तरीय रूसी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।

रूसी मंत्री ने आरटी अरबी समाचार नेटवर्क को बताया कि बैठक रचनात्मक और सकारात्मक थी और इस दौरान दोनों पक्षों ने ‘ऐतिहासिक,‘ ‘निर्बाध‘ द्विपक्षीय मित्रता पर जोर दिया। आरटी अरबी के हवाले से बताया कि दोनों पक्षों ने बुनियादी ढांचे, बिजली, तेल-गैस, कृषि, उर्वरक और रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों में रिशतों को गहरा करने पर सहमति जताई।

बता दें बोगदानोव, मध्य पूर्व और अफ्रीका के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के विशेष दूत भी हैं। रूसी उप विदेश मंत्री ने कहा, ‘हम सहयोग के सभी पहलुओं पर बड़े स्तर पर बातचीत बनाए रखने के लिए सहमत हुए।

उन्होंने कहा कि मास्को सीरिया की पुनर्नर्मिाण प्रक्रिया का समर्थन करने और सीरियाई प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी करने के लिए तैयार है। रूसी प्रतिनिधिमंडल की यात्र की अवधि अभी पता नहीं है। दिसंबर 2024 में पूर्व सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद की सरकार के पतन के बाद रूसी अधिकारियों द्वारा सीरिया में अपनी तरह की पहली यात्र है।

ये भी पढ़ें :- होर्मुज संकट के बीच अमेरिका ने भारत को दी बड़ी राहत, रूसी तेल खरीदने की बढ़ाई छूट

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें