Site icon Dainik Savera Times

Imran Khan ने अपने उम्मीदवारों को चेताया, चुनाव अभियान शुरु करें नहीं तो कट जाएंगे टिकट

Al-Qadir Trust Case

Al-Qadir Trust Case

इस्लामाबादः पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अपनी पार्टी के उम्मीदवारों को आगाह किया है कि वे शांतिपूर्वक चुनाव अभियान की शुरुआत करें अन्यथा आठ फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए उनके टिकट रद्द कर दिए जाएंगे। खबराें के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के संस्थापक इमरान खान (71) ने ‘सिफर’ मामले की सुनवाई के बाद मंगलवार को रावलपिंडी की अडियाला जेल में संवाददाताओं से बातचीत में यह बयान दिया।

पार्टी समर्थकों के खिलाफ कार्रवाई के बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ सर्मिथत उम्मीदवार अपना चुनाव अभियान शुरू करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। इमरान खान ने अपने उम्मीदवारों से कहा कि वे अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी की ताकत दिखाने के लिए विशाल रैली निकालें और सार्वजनिक सभाएं आयोजित करें। उन्होंने उम्मीदवरों को चेतावनी दी कि अगर पार्टी का चुनाव अभियान रविवार तक जोर नहीं पकड़ता है तो वह निष्क्रिय उम्मीदवारों के स्थान पर उपयुक्त उम्मीदवारों की घोषणा करेंगे।

इमरान खान कई आरोपों का सामना कर रहे हैं और वह पिछले साल अगस्त से उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं। उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह बल्ला इस महीने जब्त कर लिया गया था। इसके अलावा उनकी पार्टी ने पीटीआई-नजरियाती के साथ गठबंधन का प्रयास किया था लेकिन अंतिम समय में वह पीछे हट गई। इमरान खान की पार्टी ने चुनावों का बहिष्कार नहीं करने और अपने चुनाव चिह्न् के बिना ही चुनाव लड़ने की घोषणा की है। बल्ला चुनाव चिह्न् जब्त कर लिए जाने के बाद उनके सभी उम्मीदवार अलग-अलग चिह्नें के साथ चुनाव लड़ेंगे।

Exit mobile version