Site icon Dainik Savera Times

Pakistan News: इमरान खान के परिवार पर शिकंजा, बहन अलीमा खान को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Imran Khan's sister Aleema Khan arrested

Imran Khan's sister Aleema Khan arrested

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में राजनीतिक उथल-पुथल लगातार बढ़ती जा रही है। सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के हालिया कदमों ने देश में सरकार और विपक्ष के बीच विवाद और बढ़ा दिया है। अडियाला जेल के बाहर इमरान खान से मिलने आई उनकी बहनों के खिलाफ आधी रात को कार्रवाई की गई, जिसमें इमरान की बहन अलीमा खान को गिरफ्तार किया गया।

जेल के बाहर धरना

अदालत ने हर मंगलवार इमरान खान से उनके करीबी लोगों को मिलने की अनुमति दी है। इसी आदेश के तहत इमरान की बहनें उनसे मिलने जेल पहुँची थीं। मुलाकात से इंकार किए जाने के बाद बहनों ने धरना दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। गिरफ्तारी की तस्वीरें फिलहाल केवल अलीमा खान की सामने आई हैं।

अलीमा खान ने लगाई सेना प्रमुख पर कड़ी टिप्पणी

गिरफ्तारी के दौरान अलीमा खान ने फील्ड मार्शल आसिम मुनीर पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “मुनीर चाहे जितना जुल्म कर लें, जल्द ही इमरान खान के लिए लोग सड़कों पर उतरेंगे। यह मुल्क 25 करोड़ लोगों का है, इसे कोई बेच नहीं सकता। हम इमरान खान के साथ खड़े हैं। कानून और न्याय की कमी के बावजूद, इंशाअल्लाह लोग खुद अपना कानून बहाल करेंगे।”

ये भी पढ़ें: पति की कब्र के पास दफनाई जाएगी बांग्लादेश की पूर्व PM, जनाजे में शामिल होंगे भारतीय विदेश मंत्री 

इमरान समर्थकों ने जताई नाराजगी

अलीमा खान के साथ बड़ी संख्या में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के समर्थक भी अडियाला जेल पहुंचे। इमरान समर्थकों ने आसिम मुनीर और प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के खिलाफ नारेबाजी की और कहा कि जैसे हमारे नेता जेल में डटे हुए हैं, हम भी उनके लिए बाहर उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

Exit mobile version