Last Updated: October 15, 2026

Dainik Savera Times Logo

2022 में 40 करोड़ टन अनाज की खरीददारी हुई

January 11, 2023

2022 में 40 करोड़ टन अनाज की खरीददारी हुई

वर्ष 2022 में ग्रीष्मकालीन अनाज और अर्ली इंडिका राइस के पीक सीजन की खरीददारी का अच्छा परिणाम मिला। शरद ऋतु अनाज के पीक सीजन की खरीददारी सुचारू ढंग से चल रही है। अनुमान है कि पूरे साल में विभिन्न खाद्य उद्यमों ने लगभग 40 करोड़ टन अनाज खरीदा, जो पिछले वर्षों के औसत स्तर के बराबर है।

किसानों के हितों की रक्षा करने के लिए चीन के संबंधित विभागों ने च्यांगसू, आनह्वेई, हनान, हूपेई और हेलोंगच्यांग आदि पांच प्रांतों में मिडिल और लेट राइस का न्यूनतम खरीद मूल्य निर्धारित किया। अधिग्रहण की मांग पूरी करने के लिए 790 से अधिक भंडार तैयार किए गए हैं। चीनी वसंत त्योहार आने वाला है। चीनी राष्ट्रीय अनाज और सामग्री भंडार ब्यूरो अनाज की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न नियंत्रण कदमों का कार्यान्वयन करेगा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें