Site icon Dainik Savera Times

2024 में, पूर्वोत्तर चीन का आयात और निर्यात पैमाना एक नए उच्च स्तर पर पहुंचा

China’s import and export scale: सीमा शुल्क आंकड़ों के अनुसार, चीन के पूर्वोत्तर क्षेत्र का आयात और निर्यात 2024 में 12.5 खरब युआन तक पहुंच गया, जो वर्ष 2023 की तुलना में 1.6 प्रतिशत की वृद्धि है, जिसने एक नया उच्च रिकॉर्ड स्थापित किया। इनमें निर्यात में 8.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जो राष्ट्रीय निर्यात से 1 प्रतिशत अधिक है। यह जाहिर हुआ है कि पूर्वोत्तर चीन में खुलेपन के स्तर में और सुधार हुआ है।

2024 में, मजबूत उत्पादन और अनुसंधान एवं विकास क्षमताओं के साथ पूर्वोत्तर चीन के पुराने औद्योगिक आधार के औद्योगिक लाभों को और अधिक बढ़ाया गया। पूरे वर्ष में निर्माण मशीनरी के निर्यात में वर्ष 2023 की तुलना में 10.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई, घरेलू उपकरणों के निर्यात में 14.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई, तथा विद्युत नियंत्रण उपकरणों के निर्यात में 9 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

ध्यानाकर्षक बात यह है कि पूर्वोत्तर चीन में बर्फ आर्थिक उद्योग लगातार बढ़ रहा है। इसी अवधि के दौरान, जर्मनी, इटली और नीदरलैंड को स्की बूट, कपड़े और स्नोबोर्ड के निर्यात में तेजी से वृद्धि हुई है, जिससे चीन के विदेशी व्यापार में नई खूबियाँ जुड़ गई हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- लोकसभा में नहीं पास हो सका महिला आरक्षण बिल, विपक्ष ने हक में नहीं डाले वोट

Exit mobile version