Site icon Dainik Savera Times

2025 में चीन में रेल यात्रियों की कुल संख्या 4 अरब 50 करोड़ से अधिक

rail passengers China

rail passengers China

इंटरनेशनल डेस्क : 2025 में चीन की रेलवे ने 4 अरब 58 करोड़ 80 लाख यात्रियों को यातायात की सुविधा दी, जो वर्ष 2024 से 6.4% अधिक है और 5 अरब 27 करोड़ 30 लाख टन माल का परिवहन किया, जो वर्ष 2024 से 2.0% अधिक है।

यह जानकारी हाल ही में राष्ट्रीय रेलवे प्रशासन द्वारा आयोजित 2026 राष्ट्रीय रेलवे पर्यवेक्षण और प्रबंधन कार्य सम्मेलन से प्राप्त हुई है। कार्य सम्मेलन में राष्ट्रीय रेलवे प्रशासन के निदेशक सोंग शिउडे ने बताया कि “14वीं पंचवर्षीय योजना” की अवधि के दौरान, राष्ट्रीय रेलवे की परिचालन दूरी 1 लाख 65 हजार किलोमीटर तक पहुंच गई, जिसमें से हाई-स्पीड रेल की परिचालन दूरी 50 हजार किलोमीटर से अधिक हुई।

रेलवे यात्री आवागमन, माल ढुलाई की मात्रा, माल ढुलाई का कारोबार और परिवहन घनत्व के मामले में चीन विश्व में पहले स्थान पर है। चीन उच्च गति, पठारी, शीत-मौसम और भारी माल ढुलाई रेलवे प्रौद्योगिकियों में अग्रणी स्थान बनाए हुए है, जबकि बुद्धिमान और हरित प्रौद्योगिकियां तेजी से विकसित हो रही हैं।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

Exit mobile version