Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

2026 में चीन में फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व 11 अरब युआन से अधिक हुआ

March 13, 2026

2026 में चीन में फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व 11 अरब युआन से अधिक हुआ

ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों के आंकड़ों के अनुसार, 12 मार्च तक, 2026 में चीन का फिल्मों का कुल बॉक्स ऑफिस राजस्व (प्री-सेल्स सहित) 11 अरब युआन से अधिक हो गया है, और यह वैश्विक एकल-बाजार बॉक्स ऑफिस रैंकिंग में शीर्ष पर बना हुआ है!

इस वर्ष चीनी राष्ट्रीय जन प्रतिनिधि सभा और चीनी जन राजनीतिक सलाहकार सम्मेलन (एनपीसी और सीपीपीसीसी) के दौरान, चीन के उच्च-गुणवत्ता वाले फिल्म विकास की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ प्रतिनिधियों और सदस्यों के बीच चर्चा का मुख्य विषय बन गईं। वर्तमान में, उच्च-गुणवत्ता वाली सामग्री, विशाल बाजार और औद्योगिक नवाचार के माध्यम से विश्व में चीन की वार्षिक बॉक्स ऑफिस हिस्सेदारी 28 प्रतिशत से अधिक हो गई है, जिससे वह “निरंतर नेतृत्व” हासिल कर रहा है।

इस वर्ष चीन की सरकारी कार्य रिपोर्ट में स्पष्ट रूप से उच्च गुणवत्ता वाले रेडियो और टेलीविजन कार्यक्रमों के निर्माण को बढ़ावा देने और सांस्कृतिक उत्पादों को विश्व तक पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करने की आवश्यकता बताई गई है। एनपीसी के प्रतिनिधियों और सीपीपीसीसी के सदस्यों ने उच्च गुणवत्ता वाली कृतियों के निर्माण, उद्योग के एकीकरण और विकास तथा प्रतिभाओं के पोषण जैसे पहलुओं पर ध्यान केंद्रित करते हुए, “फिल्म उद्योग के विकास” के माध्यम से “सांस्कृतिक शक्तिशाली देश” के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए सुझाव दिए।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें