Site icon Dainik Savera Times

चीन में निर्दिष्ट आकार से बड़े औद्योगिक उद्यमों का मुनाफ़ा पहले 11 महीनों में 0.1% बढ़ा

rofits of industrial enterprises above a designated

rofits of industrial enterprises above a designated

इंटरनेशनल डेस्क: चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 27 दिसंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी से नवंबर तक, चीन में निर्दिष्ट आकार से बड़े औद्योगिक उद्यमों का कुल मुनाफ़ा 6626.86 अरब युआन तक पहुँच गया, जो साल-दर-साल 0.1% की बढ़ोतरी है, जो इस साल अगस्त के बाद से लगातार चौथे महीने वृद्धि का संकेत है।

आंकड़ों से पता चलता है कि उपकरण निर्माण उद्योग ने मनाफ़े को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। जनवरी से नवंबर तक, इसका मुनाफ़ा साल-दर-साल 7.7% बढ़ा, जिसने निर्दिष्ट आकार से बड़े औद्योगिक उद्यमों के मुनाफ़े में 2.8 प्रतिशत का योगदान दिया।

उच्च तकनीक विनिर्माण के मुनाफ़े में वृद्धि तेज़ हुई। जनवरी से नवंबर तक, इसका मुनाफ़ा साल-दर-साल 10.0% बढ़ा। “एआई+” पहल को लागू करने से सम्बंधित उपकरण बनाने वाले उद्योग में मुनाफ़े में सुधार हुआ है। कच्चे माल के विनिर्माण उद्योग में मुनाफ़ा तेजी से बढ़ा। जनवरी से नवंबर तक, इसका मुनाफ़ा साल-दर-साल 16.6% रहा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version