Site icon Dainik Savera Times

श्रमिक दिवस के पहले दो दिनों में हांगकांग-चुहाई-मकाओ ब्रिज पोर्ट में लोगों की संख्या एक लाख से अधिक 

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के दौरान हांगकांग और मकाओ यात्रा के लिए लोकप्रिय गंतव्य बन गए हैं। पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। हांगकांग-चुहाई-मकाओ ब्रिज पोर्ट से मिले आंकड़ों के अनुसार 29 और 30 अप्रैल को, लगभग 50 हजार यात्री हांगकांग-चुहाई-मकाओ ब्रिज के चुहाई हाईवे पोर्ट के माध्यम से बाहर गये। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में एक दिन में 28 हजार यात्री पहुंचे, जिसमें 454 प्रतिशत की वृद्धि हुई। 

उधर 29 और 30 अप्रैल को लगभग 60 हजार लोगों ने हांगकांग-चुहाई-मकाओ ब्रिज पोर्ट के रास्ते चीन में प्रवेश किया। पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में यात्रियों की अधिकतम संख्या 32 हजार तक पहुंच गयी, जिसमें 505 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसके अलावा लगभग 17 हजार प्रवेश-निकास वाहनों का निरीक्षण किया गया और उन्हें छोड़ा गया।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version