Site icon Dainik Savera Times

इस साल के पहले दो महीनों में, चीन का हाई-टेक उद्योग निवेश तेजी से बढ़ा है

चीनी राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार, जनवरी से फरवरी तक, चीन के हाई-टेक उद्योगों में निवेश पिछले वर्ष से 15.1 प्रतिशत बढ़ा, और वृद्धि दर सभी अचल संपत्ति निवेशों की तुलना में 9.6 प्रतिशत अधिक रही। आंकड़ों के अनुसार जनवरी से फ़रवरी तक हाई-टेक विनिर्माण में निवेश गत वर्ष से 16.2 प्रतिशत बढ़ा, और वृद्धि दर विनिर्माण में निवेश की तुलना में 8.1 प्रतिशत अधिक रही। हाई-टेक सेवा उद्योग में निवेश में गत वर्ष से 12.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, और वृद्धि दर सेवा उद्योग में निवेश की तुलना में 8.5 प्रतिशत अधिक रही। उच्च तकनीकी उद्योगों में चीन का निवेश तेजी से बढ़ा है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version