आठवां चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो (सीआईआईई) 5 नवंबर को शांगहाई में शुरू हुआ। 155 देशों, क्षेत्रों और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की भागीदारी और 290 फॉर्च्यून ग्लोबल 500 कंपनियों और उद्योग जगत के दिग्गजों के एकत्र होने के साथ, प्रदर्शनी क्षेत्र और भाग लेने वाली कंपनियों की कुल संख्या ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। अमेरिका लगातार सातवें वर्ष प्रदर्शनी क्षेत्र में प्रथम स्थान पर रहा है… वैश्विक आर्थिक दबावों के बीच, सीआईआईई ठोस आंकड़ों के माध्यम से दुनिया को चीन के खुलेपन, विकास और सभी पक्षों के लिए जीत वाले सहयोग की निश्चितता का संदेश देता है।
विश्व खुलापन रिपोर्ट 2025 से पता चलता है कि 2024 में वैश्विक खुलापन सूचकांक में साल-दर-साल 0.05% की गिरावट आयी, जबकि चीन ने 0.5% की वृद्धि के साथ इस रुझान को उलट दिया। 1990 से 2024 तक, चीन का खुलापन सूचकांक 29.6% बढ़ा और दुनिया में शीर्ष पर रहा। संयुक्त राष्ट्र आर्थिक निगरानी केंद्र के पूर्व प्रमुख हामिद राशिद ने टिप्पणी की: “चीन ने एक खुली विश्व अर्थव्यवस्था के निर्माण में एक मिसाल कायम की है।”
विदेशी कंपनियों की लाभ की भावना और भी ज़्यादा विश्वसनीय है। मेडट्रॉनिक सीआईआईई का लाभ उठाकर एक प्रदर्शक से निवेशक में तब्दील हो गई, जबकि नेस्ले ने एक निरंतर भागीदार के रूप में पालतू अर्थव्यवस्था और चांदी की अर्थव्यवस्था में नए अवसरों का लाभ उठाया। एक खुला चीन दुनिया को बाज़ार के लाभांश में हिस्सा लेने का मौका दे रहा है।
इस साल के सीआईआईई में 461 नए उत्पाद, तकनीकें और सेवाएँ प्रदर्शित की गईं, जो वैश्विक नवाचार का एक प्रमुख प्रदर्शन बन गया। ज़ीस के अध्यक्ष मार्टिन फिशर ने इसे “चीन के अवसरों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण मंच” बताया, जबकि निप्पॉन पेंट के सीईओ जोंग जोंगलिन ने नई ऊर्जा, कम ऊँचाई वाली अर्थव्यवस्था आदि नयी गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों के बारे में आशा व्यक्त की।
20वीं सीपीसी केंद्रीय समिति के चौथे पूर्ण अधिवेशन में वैज्ञानिक और तकनीकी नवाचारों को नई गुणवत्ता वाली उत्पादक शक्तियों की ओर ले जाने के प्रयासों ने विदेशी कंपनियों को और प्रेरित किया है। बोस्टन साइंटिफिक ने 9वें चीन अंतर्राष्ट्रीय आयात एक्सपो में भाग लिया हैं और अपनी कार्रवाई के माध्यम से विश्वास व्यक्त किया है: चीन का विशाल बाज़ार, स्थिर नीतियाँ और नवाचारी गति आर्थिक चक्रों को आगे बढ़ाने के लिए “आधार” हैं।
वैश्वीकरण की प्रतिकूल परिस्थितियों के जवाब में, सीआईआईई ने पहली बार अल्पविकसित देशों के उत्पादों के लिए एक विशेष क्षेत्र स्थापित किया, जिसमें 163 कंपनियों ने भाग लिया (वर्ष-दर-वर्ष 23.5% की वृद्धि); अफ्रीकी क्षेत्र में कंपनियों की संख्या में 80% की वृद्धि हुई। होंगछियाओ फोरम ने “वैश्विक दक्षिण में लचीलापन” पर ध्यान केंद्रित किया। इन कदमों ने विकासशील देशों को विश्व अर्थव्यवस्था में और अधिक गहराई से एकीकृत होने में सक्षम बनाया है।
“चीन में निवेश करना भविष्य में निवेश करना है।” लॉरियल के सीईओ निकोलस हिरोनिमस के ये शब्द दुनिया भर में गूंजते हैं। सीआईआईई के साथ आठ वर्षों की साझेदारी ने साबित कर दिया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था जितनी अनिश्चित होगी, दुनिया के लिए चीन के द्वार उतने ही व्यापक होंगे। यह जनता की इच्छा और एक अपरिहार्य प्रवृत्ति है।
ये भी पढ़ें- Holi 2026: आज मनाया जा रहा रंगों का पर्व, जानें क्या करें और किन बातों से बचें
(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

