Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन में 1 करोड़ 32 लाख 78 हजार नयी बिजनेस इकाइयों की स्थापना हुई 

August 12, 2025

इस साल के पूर्वार्द्ध में चीन में 1 करोड़ 32 लाख 78 हजार नयी बिजनेस इकाइयों की स्थापना हुई 

चीनी बाजार निगरानी प्राधिकरण से 12 अगस्त को जारी आंकड़ों के अनुसार इस साल के पूर्वार्द्ध में देश में 1 करोड़ 32 लाख 78 हजार नयी बिजनेस इकाइयों की स्थापना हुई, जिनमें 46 लाख 20 हजार नये उद्यम, 86 लाख 29 हजार व्यक्तिगत बिजनेस और 29 हजार किसानों की पेशेवर सहकारी समितियां शामिल हैं। विभिन्न किस्मों की बिजनेस इकाइयों में वृद्धि बनी हुई है।

इस साल के पहले 6 महीने में 43 लाख 46 हजार नये निजी उद्यम स्थापित हुए, जो साल दर साल 4.6 प्रतिशत बढ़े। 33 हजार नये विदेशी पूंजी से संचालित उद्यम स्थापित हुए, जो साल दर साल 4.1 प्रतिशत बढ़े।

उल्लेखनीय बात है कि व्यावसायिक ढांचे का समायोजन चल रहा है। इस जून के अंत तक देश में पंजीकृत नयी तकनीक, नये व्यवसाय और नये बिजनेस मॉडल के आर्थिक उद्यमों की संख्या 2 करोड़ 53 लाख 61 हजार है, जो साल दर साल 6.6 प्रतिशत बढ़ी और उद्यमों की कुल संख्या का 40.2 प्रतिशत रहा।

सांस्कृतिक व्यवसाय इस साल के पूर्वार्द्ध में उपभोग वृद्धि का एक चमकदार बिंदु रहा। संस्कृति, खेल और मनोरंजन में नये उद्यमों की वृद्धि दर 17.5 प्रतिशत रही।

(साभार—चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)

ये भी पढ़ें :- पाकिस्तान के पूर्व कप्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को 180 रनों से दी थी मात 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें