Site icon Dainik Savera Times

हांगकांग में 2026 विश्व इंटरनेट सम्मेलन एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन का उद्घाटन

2026 World Internet Conference Asia

2026 World Internet Conference Asia

इंटरनेशनल डेस्क: 13 अप्रैल की सुबह हांगकांग कन्वेंशन एंड एक्ज़िबिशन सेंटर में 2026 विश्व इंटरनेट सम्मेलन के एशिया-प्रशांत शिखर सम्मेलन का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।

यह दो दिवसीय सम्मेलन “डिजिटल बुद्धिमत्ता से नवोन्मेषी विकास को सशक्त बनाना- साइबरस्पेस में साझा भविष्य वाला समुदाय निर्माण” विषय पर केंद्रित है। यह एशिया-प्रशांत क्षेत्र में नवोन्मेषी प्रौद्योगिकियों पर चर्चा करता है तथा भौगोलिक सीमाओं को तोड़कर वैश्विक डिजिटल नवाचार व प्रौद्योगिकी आदान-प्रदान को नई ऊंचाई देता है।

हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी जॉन ली, केंद्रीय सरकार की हांगकांग स्थित एजेंसी के प्रमुखों तथा विभिन्न क्षेत्रों के अतिथियों ने भाग लिया। सम्मेलन में उद्घाटन समारोह, मुख्य मंच और छह उप-मंच शामिल हैं। इनमें बुद्धिमान नवाचार व अनुप्रयोग, डिजिटल वित्त, एआई सुरक्षा शासन, स्मार्ट जीवन, डिजिटल स्वास्थ्य तथा क्लासिक ग्रंथों का डिजिटलीकरण व प्रसार जैसे विषय शामिल हैं।

विश्व भर के राजनीतिक व व्यावसायिक नेता, अंतर्राष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि, विशेषज्ञ व विद्वान इंटरनेट से जुड़े नवीनतम मुद्दों व क्षेत्रीय डिजिटल सहयोग पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। इससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र के विकास को नई गति व लाभ मिलेंगे।

इस सम्मेलन का आयोजन विश्व इंटरनेट सम्मेलन द्वारा किया गया तथा इसकी मेज़बानी हांगकांग विशेष प्रशासनिक क्षेत्र सरकार ने की। सह-आयोजन हांगकांग के नवाचार, प्रौद्योगिकी व उद्योग ब्यूरो ने किया, जबकि हांगकांग व्यापार विकास परिषद सहयोगी के रूप में शामिल रही।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version