Site icon Dainik Savera Times

न्गारी प्रिफेक्चर के ग्रामीण निवासियों की आय में लगातार वृद्धि

Ngari Prefecture

Ngari Prefecture

इंटरनेशनल डेस्क: हाल ही में, शीत्सांग के न्गारी प्रिफेक्चर ने 14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के लिए अपनी विकास उपलब्धियों और 15वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के लिए अपनी समग्र योजना जारी की। आंकड़ों से पता चलता है कि 2025 में न्गारी प्रिफेक्चर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 11.421 अरब युआन तक पहुंच गया, जो 13वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के अंत में इसकी तुलना में 1.6 गुना अधिक है।

14वीं पंचवर्षीय योजना अवधि के दौरान, न्गारी प्रिफेक्चर के ग्रामीण निवासियों की प्रति व्यक्ति प्रयोज्य आय में लगातार वृद्धि हुई, जो 13768 युआन से बढ़कर 21683 युआन हो गई, यानी 7918 युआन की वृद्धि हुई, जिसकी औसत वार्षिक वृद्धि दर 9.5% रही।

15वीं पंचवर्षीय योजना के दौरान, न्गारी प्रिफेक्चर उत्तर-पश्चिमी शीत्सांग में एक पारिस्थितिक संरक्षण क्षेत्र, दक्षिण एशिया के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र और पश्चिमी शीत्सांग में एक महत्वपूर्ण खनन और ऊर्जा आधार के रूप में अपनी विकास स्थिति पर ध्यान केंद्रित करेगा और तिब्बती पठार के “पश्चिमी मोती” के निर्माण को बढ़ावा देगा।

न्गारी प्रिफेक्चर का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 2025 में 11.421 अरब युआन तक पहुंच गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में 6.6% की वृद्धि है। न्गारी प्रिफेक्चर ने 45 सुंदर गांवों का निर्माण पूरा किया और 78 गांवों में जीवन स्तर में सुधार किया, तथा बिजली ग्रिड कवरेज दर बढ़कर 97.5% हो गई। न्गारी प्रिफेक्चर में दूसरा “हवाई प्रवेश द्वार” से मशहूर पुरंग हवाई अड्डा का संचालन हुआ तथा खुन्शा से छेंग्तू तियानफू हवाई अड्डे के लिए सीधी उड़ान मार्ग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है, जिससे तिब्बती पठार और देश के अन्य हिस्सों के बीच यात्रा का समय कई दिनों से घटकर कुछ घंटों तक कम हो गया है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version