Site icon Dainik Savera Times

चीन में वन और घास के संसाधन में इजाफा

चीनी राष्ट्रीय वानिकी और घास ब्यूरो से मिली खबर के अनुसार चीन में वन क्षेत्र और भंडारण में सतत वृद्धि कायम रही। वन और घास के संसाधन में इजाफा हुआ। वन और घास के पारिस्थितिक प्रबंधन में प्रगति देखी गयी है।

वर्ष 2022 में 20 हजार से अधिक शोधकर्ताओं ने 4 लाख 59 हजार स्थानों पर रिमोट सेंसिंग निगरानी पूरी की, 57 हजार जगहों पर जमीनी सर्वेक्षण किए और 52 करोड़ स्पॉट मॉनिटरिंग पूरी की। इसके परिणामस्वरूप चीन में वन क्षेत्र और भंडारण में सतत वृद्धि कायम रही और वन व घास की पारिस्थितिक क्षमता लगातार उन्नत हुई।

पिछले दस सालों में पेइचिंग शहर, क्वेचोउ और हूनान प्रांत में वन के फैलाव में सबसे अधिक इजाफा हुआ। पेइचिंग में वन आवरण दर 35.84 प्रतिशत से बढ़कर 43.31 प्रतिशत तक पहुंची। क्वेचोउ में वन आवरण दर 37.09 प्रतिशत से बढ़कर 43.81 प्रतिशत तक हो चुकी है। हूनान में वन आवरण दर 47.77 प्रतिशत से बढ़कर 53.03 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है। इससे जाहिर है कि चीन ने वनरोपण में बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

 

Exit mobile version