Site icon Dainik Savera Times

चीन के यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र में आयात-निर्यात में बढ़ोतरी

इस साल के पहले सात महीनों में चीन के यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र में आयात-निर्यात 91 खरब युआन रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 5.8 प्रतिशत अधिक है। चीन के कुल आयात-निर्यात में इसका अनुपात 36.7 प्रतिशत है। ऑटोमोबाइल, जहाज और उच्च तकनीक उत्पाद के निर्यात में इजाफा दर्ज हुआ।  जहाज का निर्यात 1 खरब 11 अरब 41 करोड़ युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 79 प्रतिशत है और देश में इसका अनुपात 64.1 प्रतिशत है।

वहीं, उच्च तकनीक उत्पाद का निर्यात 12 खरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 4.4 फीसदी है और देश में इसका अनुपात 34.8 फीसदी है। सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस साल के पहले सात महीनों में यांग्त्ज़ी नदी डेल्टा क्षेत्र में यांत्रिक और विद्युत उत्पादों का निर्यात 33 खरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 7.7 प्रतिशत है और देश में इसका अनुपात 59.6 प्रतिशत है। बुद्धिमान लॉजिस्टिक्स उपकरण जैसे यांत्रिक और विद्युत उत्पादों के निर्यात में बढ़ोतरी जारी रही।

बताया जाता है कि पहले सात महीनों में बेल्ट एंड रोड से जुड़े देशों के साथ आयात-निर्यात 40 खरब 60 अरब युआन रहा, जो पिछले साल की समान अवधि की तुलना में 7.7 प्रतिशत अधिक है। वहीं, गैरसरकारी उद्यमों का कुल आयात-निर्यात 48 खरब 90 अरब युआन रहा, जिसकी वृद्धि दर 9 फीसदी है। विदेश व्यापार में इसका अनुपात 53.7 प्रतिशत तक पहुंचा।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

Exit mobile version