Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

June 9, 2024

IND vs PAK T20 World Cup: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

न्यूयॉर्क: पाकिस्तान ने रविवार को टी-20 विश्वकप के 19वें मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

आज यहां नैसो काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि मौसम और पिच पर नमी की वजह से हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह परिस्थिति हमें माकूल है, हमारे पास चार तेज गेंदबाज हैं। हम सर्वश्रेष्‍ठ प्रदर्शन का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भूतकाल भूतकाल है, हम आज के मैच की ओर देख रहे हैं और हम अपना शतप्रतिशत देने का प्रयास करेंगे। भारत बनाम पाकिस्‍तान हमेशा से बड़ा होता है, हमारा आत्‍मविश्‍वास इस मैच के लिए हमेशा बड़ा रहता है। आज के मैच में आजम खान को आराम दिया गया है।

वहीं भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करते। हम परिस्‍थि‍तियों से तालमेल बैठाएंगे और देखेंगे कि यहां क्‍या अच्‍छा स्‍कोर हो सकता है। पिछले मैचों से हमें यहां की परिस्थिति से तालमेल बैठाने में मदद मिली है। हमने एक बल्‍लेबाजी यूनिट के हिसाब से बात की है कि यहां पर क्‍या अच्‍छा स्‍कोर हो सकता है और क्‍या हम अपनी गेंदबाजी यूनिट को बचाने के लिए रन दे सकते हैं। विश्‍वकप में हर मैच अहम है। कुछ भी हो सकता है। हम उसी पिछले मैच की एकादश के साथ जा रहे हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार है:-
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जाडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्‍मद सिराज और अर्शदीप सिंह।

पाकिस्‍तान : मोहम्‍मद रिजवान (विकेटकीपर), बाबर आजम (कप्तान), उस्‍मान खान, फखर जमां, शादाब खान, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, नसीम शाह और मोहम्‍मद आमिर।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें