Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिका से ट्रेड डील पर समझौते के बेहद करीब भारत, इन 14 देशों पर ट्रंप का एक्शन संभव

July 8, 2025

अमेरिका से ट्रेड डील पर समझौते के बेहद करीब भारत, इन 14 देशों पर ट्रंप का एक्शन संभव

इंटरनेशनल डेस्क: भारत के साथ अमेरिका की ट्रेड डील को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। ट्रंप ने साफ किया है कि यूएस ट्रेड एग्रीमेंट को लेकर भारत के काफी नजदीक आ चुका है। वे लोग इंग्लैंड के साथ समझौता कर चुके हैं।

चीन के साथ भी करार हो चुका है। कई और देशों के साथ उनकी बातचीत हुई है। ट्रंप ने उम्मीद जताई कि उन्हें नहीं लगता कि व्यापारिक समझौता सिरे चढ़ पाएगा। हालांकि उन देशों को एक पत्र भी भेजा गया है। दूसरे देशों को भी लेटर भेजा गया है।

टैरिफ को लेकर मांगी जानकारी

उन देशों को कितना टैरिफ देना होगा, इस बाबत पूरी जानकारी दी गई है? अगर कोई देश टैरिफ दरों में समायोजन करना चाहता है तो उनको इसके बारे में जानकारी देनी होगी। इसके कारणों का भी उल्लेख करना होगा।

ट्रंप ने अपना रुख किया क्लीयर

हालांकि ट्रंप ने साफ किया है कि वे उन देशों के साथ कोई गलत व्यवहार नहीं करेंगे। अमेरिका अपने नए टैरिफ को लेकर क्या 1 अगस्त की समय सीमा पर अडिग है, के सवाल के जवाब में ट्रंप ने स्पष्ट किया कि यूएस अपनी बात पर दृढ़ है?

trump

100 फीसदी अपने फैसले को लेकर वे नहीं अड़े नहीं रह सकते। टैरिफ को लेकर संबंधित देशों को उनको जानकारी देनी होगी, वे इसके लिए तैयार हैं।

बता दें कि ट्रंप ने हाल ही में 14 देशों पर टैरिफ का ऐलान किया है। ट्रंप ने हाल ही में 7 देशों पर 25 से 40 फीसदी टैरिफ थोपा है। ये दरें 1 अगस्त से लागू होनी है। ब्रिक्स देशों पर ट्रंप ने हाल ही में 10 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।

किस देश पर कितना टैरिफ (फीसदी में)

बोस्निया और हर्जेगोविना 30
बांग्लादेश 35
इंडोनेशिया 32
कंबोडिया 36
कजाखिस्तान 25
जापान 25
लाओस 40
मलेशिया 25
सर्बिया 35
म्यांमार 40
ट्यूनिशिया 25
दक्षिण कोरिया 25
दक्षिण अफ्रीका 30
थाईलैंड 36
दक्षिण अफ्रीका 30

trump

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें