वाशिंगटन: व्हाइट हाउस ने दावा किया है कि भारत ने अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अनुरोध पर रूस से तेल आयात को कम करना शुरू कर दिया है। व्हाइट हाउस की प्रैस सचिव कैरोलीन लेविट ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, अगर आप रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों को देखें, तो वे काफी सख्त हैं। वह यह बात रूस की 2 सबसे बड़ी तेल कंपनियों (रोसनैफ्ट और लुकोइल) पर बुधवार को लगाए गए अमरीकी प्रतिबंधों के संदर्भ में कह रही थीं।
ये प्रतिबंध रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच मास्को के प्रमुख राजस्व स्नेतों को सीमित करने के प्रयास का हिस्सा हैं। लेविट ने कहा, मैंने कुछ अंतर्राष्ट्रीय खबरें देखी हैं जिनमें कहा गया है कि चीन रूस से तेल की खरीद घटा रहा है; हमें पता है कि भारत ने भी राष्ट्रपति के अनुरोध पर ऐसा किया है। उन्होंने बताया कि अमरीका ने अपने यूरोपीय सहयोगियों से भी रूसी तेल आयात घटाने का आग्रह किया है, जिसे उन्होंने मास्को के युद्ध-वित्तपोषण चैनलों के खिलाफ एक पूर्ण दबाव अभियान बताया।
ये भी पढ़ें : बाजार पर भू-राजनीतिक तनाव का असर, सेंसेक्स 1,097 अंक गिरकर बंद

