Site icon Dainik Savera Times

भारत की G20 अध्यक्षता ‘बेहद महत्वपूर्ण समय’ पर आई : James Cleverly

संयुक्त राष्ट्र : ब्रिटेन के विदेश मंत्री जेम्स क्लेवरली ने कहा है कि भारत की जी-20 अध्यक्षता एक ऐसे ‘‘ बेहद महत्वपूर्ण समय’’ पर आई है, जब दुनिया रूस-यूक्रेन युद्ध, वैश्विक खाद्य आपूíत में रूकावट और चीन की ‘‘आक्रामक कार्रवाइयों’’ जैसी चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने कहा कि वह जी-20 देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के लिए अगले सप्ताह नयी दिल्ली की यात्र करेंगे।

गौरतलब है कि भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता ग्रहण की थी। क्लेवरली ने कहा, ‘‘भारत की ना केवल आíथक समृद्धि बल्कि कूटनीतिक प्रभाव में भी अविश्वसनीय रूप से वृद्धि हुई है। हम इससे बहुत खुश हैं। ब्रिटेन के भारत के साथ लंबे समय से चले आ रहे संबंधों पर हमें गर्व है।’’

यूक्रेन-रूस युद्ध का एक साल पूरा होने पर शुक्रवार को क्लेवरली ने यहां ‘‘यूक्रेन में शांति और सुरक्षा बनाए रखने’’ पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की उच्च स्तरीय परिचर्चा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भारत की जी-20 अध्यक्षता एक ऐसे ‘‘बेहद महत्वपूर्ण समय’’ पर आई है, जब दुनिया यूक्रेन युद्ध समेत कई अन्य चुनौतियों का सामना कर रही है।

Exit mobile version