Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

ग्रीस को LR-LACM क्रूज मिसाइलें देगा भारत, पाकिस्तान के ‘दोस्त’ की बढ़ी टेंशन; सामने आई ये प्रतिक्रिया

July 4, 2025

ग्रीस को LR-LACM क्रूज मिसाइलें देगा भारत, पाकिस्तान के ‘दोस्त’ की बढ़ी टेंशन; सामने आई ये प्रतिक्रिया

इंटरनेशनल डेस्क : हाल ही में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पाकिस्तान की मदद को उसका दोस्त तुर्की आगे आया था। अब भारत ने ऐसा कदम उठाया है, जिससे उसकी मुश्किलें बढ़नी तय हैं। बता दें कि भारतीय वायुसेना प्रमुख अमर प्रीत सिंह ने हाल ही में एथेंस का दौरा किया था। ग्रीस मीडिया के मुताबिक इस दौरान दोनों देशों के बीच डिफेंस साझेदारी बढ़ाने को लेकर चर्चा हुई थी।

रिपोर्ट्स के अनुसार अब भारत ने ग्रीस को लॉन्ग रेंज लैंड अटैक क्रूज मिसाइल (LR-LACM) देने का ऑफर दिया है। बता दें कि ये मिसाइलें एयरबेस, रडार सिस्टम, एयर डिफेंस सिस्टम के अलावा हाई वैल्यू टारगेट तबाह करने में सक्षम हैं, जिनको विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है। यह मिसाइल एक तरह से ब्रह्मोस की तरह काम करती है। यह जल्दी से रडार की पकड़ में नहीं आती।

1 हजार किलोमीटर से ज्यादा है मारक क्षमता

इसे इंटरसेप्ट करना आसान नहीं है। भारत के इस फैसले के बाद तुर्की की टेंशन बढ़ गई है। तुर्की के विशेषज्ञों को डर है कि कहीं न कहीं इन मिसाइलों का प्रयोग अंकारा पर हमले की नीयत से रूस कर सकता है। LR-LACM क्रूज मिसाइल की खासियत यह भी है कि इसकी मारक क्षमता 1 हजार किलोमीटर से ज्यादा है। खास बात यह है कि यह परमाणु से लेकर हर हथियार को ले जाने में सक्षम है।

तुर्की की प्रमुख मीडिया साइट के मुताबिक ग्रीस इन मिसाइलों का प्रयोग उनके खिलाफ करने के लिए तैयारियों में जुटा है। भारत और ग्रीस के कूटनीतिक और सैन्य संबंधों में लगातार मजबूती आ रही है। पिछले दिनों इंडियन एयरफोर्स चीफ एपी सिंह की एथेंस में ग्रीस एयरफोर्स के प्रमुख डिमोस्थेनीस ग्रिगोरियादिस से भेंट हुई थी। माना जा रहा है कि इस दौरान शायद दोनों के बीच इस मिसाइल को लेकर कोई चर्चा हुई हो।

प्रदर्शनी में हो चुका प्रदर्शन

हालांकि भारत इस मिसाइल को DEFEA-25 रक्षा प्रदर्शनी में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित कर भी चुका है। इसके बाद ग्रीस ने भारतीय हथियारों में काफी रुचि दिखाई थी। इसके चलते अब अटकलें लग रही हैं कि ग्रीस इस मिसाइल को खरीदने का इच्छुक है। एक्सपर्ट्स भी मान रहे हैं कि ग्रीस को अब हथियारों के मामले में पश्चिमी देशों पर निर्भर नहीं रहना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें