Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

India-Guyana समकालीन युग के लिए बना रहे हैं उपयुक्त साझेदारी : S. Jaishankar

April 24, 2023

India-Guyana समकालीन युग के लिए बना रहे हैं उपयुक्त साझेदारी : S. Jaishankar

जॉजर्टाउनः विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यहां भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि भारत और गुयाना एक साझेदारी बना रहे हैं जो समकालीन युग के उद्देश्य के लिए उपयुक्त है। गुयाना की पहली यात्र पर आए जयशंकर ने भारतीय समुदाय को गुयाना के नेतृत्व से बातचीत होने की जानकारी दी और कहा कि दोनों देशों ने अपनी साझेदारी के स्तर में सुधार लाने का संकल्प लिया है। उन्होंने भारतीय समुदाय को संबोधित करने के बाद ट्वीट किया, ‘‘गुयाना में आज शाम को भारतीय समुदाय से बात करके खुशी हुई। हमारे साथ बातचीत के लिए उपराष्ट्रपति भरत जगदेव और स्पीकर मंजूर नादिर का शुक्रिया। उन्हें बताया कि हम एक साझेदारी बना रहे हैं जो समकालीन युग के उद्देशय़ के लिए उपयुक्त है।’’ इससे पहले, उन्होंने भारत में प्रशिक्षण ले चुके गुयाना के सेवा अधिकारियों से मुलाकात की हैं।

जयशंकर के साथ गुयाना के राष्ट्रपति इरफान अली ने भारत द्वारा निíमत जहाज एमवी एम लिशा को बेड़े में शामिल किए जाने के कार्यक्रम में भाग लिया। जयशंकर ने महात्मा गांधी के स्मारक पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और भारत-गुयाना मित्रता के लिए एक पौधा भी लगाया। उन्होंने कहा कि जलवायु चेतना के लिए गांधी जी का संदेश सार्वभौमिक और कालातीत है। उन्होंने यहां राम कृष्ण धार्मिक मंदिर में भारतीय समुदाय के साथ सुबह पूजा-अर्चना भी की हैं। उन्होंने कहा, कि ‘यह देखकर बहुत खुशी हुई कि कैसे परंपराओं, विरासत और रीति-रिवाजों को संजो कर रखा जा रहा है।’’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें