Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र India कई धर्मों के लोगों का सुरक्षित घर: अमरीकी विदेश मंत्री Antony Blinken

December 7, 2022

दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र India कई धर्मों के लोगों का सुरक्षित घर: अमरीकी विदेश मंत्री Antony Blinken

वाशिंगटन: अमेरिका ने मंगलवार को कहा कि दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र भारत कई धर्मों के लोगों का घर है और वह सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के लिए भारत को अपनी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा। अमेरिका ने धार्मिक स्वतंत्रता की वर्तमान स्थिति के लिए चीन, पाकिस्तान और म्यांमा सहित 12 देशों को ‘‘विशेष चिंताजनक देश’’ घोषित किया है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि दुनिया भर में सरकारें और गैर-सरकारी ताकतें लोगों को उनके धर्म के आधार पर परेशान करती हैं, धमकाती हैं, जेल भेजती हैं और यहां तक कि कई बार उनकी हत्या भी की जाती है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने पत्रकारों से कहा, ‘‘यकीनन भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। वहां कई धर्म के लोग एकसाथ रहते हैं। अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता पर हमारी वार्षिक रिपोर्ट में सामने आई कुछ चिंताओं पर हमने भारत के संदर्भ में संज्ञान लिया। हम सभी देशों में धार्मिक स्वतंत्रता की स्थिति पर करीब से नजर रखना जारी रखेंगे और इसमें भारत भी शामिल है।’’ उन्होंने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन का प्रशासन भारत सरकार को सभी की धार्मिक स्वतंत्रता सुनिश्चित करने की उसकी प्रतिबद्धताओं पर कायम रहने के लिए प्रोत्साहित करता रहेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें