Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत ब्रिक्स के एजेंडा समावेशी और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सक्रिय़ भागीदारी निभा रहा: Om Birla

July 12, 2024

भारत ब्रिक्स के एजेंडा समावेशी और सतत विकास को आगे बढ़ाने में सक्रिय़ भागीदारी निभा रहा: Om Birla

सेंट पीटर्सबर्ग: रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में 10वें ब्रिक्स संसदीय मंच में भारतीय शिष्टमंडल का नेतृत्व कर रहे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने समावेशी और सतत विकास के ब्रिक्स के एजेंडा को आगे बढ़ाने में संसदों और सांसदों की भूमिका पर जोर देते हुए गुरुवार को कहा कि भारत इस दिशा में सक्रिय रूप से भागीदारी कर रहा है। बिरला ने आज यहां 10वें ब्रिक्स संसदीय मंच के पहले पूर्ण सत्र को संबोधित किया। इस सत्र का विषय ‘ब्रिक्स संसदीय आयाम: अंतर-संसदीय सहयोग को सुदृढ़ करने की संभावनाएं’ था। उन्होंने कहा कि हाल ही में भारत में संपन्न लोक सभा चुनाव में लगभग 65 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया और इसके बाद श्री नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि देश के निर्वाचित सदस्यों ने उन्हें लगातार दूसरी बार लोकसभा के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें