Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमेरिकी शहरों Seattle और Bellevue में भारत ने खोले नए वीज़ा आवेदन केंद्र, यात्रियों को मिलेगी मदद

July 13, 2024

अमेरिकी शहरों Seattle और Bellevue में भारत ने खोले नए वीज़ा आवेदन केंद्र, यात्रियों को मिलेगी मदद

बोस्टान: अमेरिका के सिएटल में स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने शुक्रवार को वीजा आवेदन केंद्र का उद्घाटन किया। सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल, पोर्ट कमिश्नर सैम चो सहित स्थानीय नेता इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए। मेयर हैरेल ने आवेदकों को भारतीय पासपोर्ट और वीजा प्रदान किया, जो समुदाय के लिए एक खास पल था। सिएटल के मेयर ब्रूस हैरेल ने वहां रह रहे भारतीयों की तारीफ की, साथ ही भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को समृद्ध बनाने में उनके योगदान की सराहना की। सिएटल के अलावा बेलेव्यू में भी एक ‘ड्रॉप-ऑफ’ प्रतिष्ठान प्रारंभ किया है ताकि पूर्वी क्षेत्र के लोगों को वीजा और पासपोर्ट संबंधी सुविधाएं आसानी से मिल सकें।

सिएटल और बेलेव्यू भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (आईवीएसी) का संचालन ‘वीएफएस ग्लोबल’ कर रहा है, यह विदेश मंत्रालय का ‘आउटसोर्स्ड’ वीजा सेवा साझेदार है। ये केंद्र भारतीय नागरिकों के लिए वीजा प्रक्रिया को सरल बनाने और इससे संबंधित अन्य समस्याओं से निपटने में मदद के लिए स्थापित किए गए हैं। सिएटल में भारत के महावाणिज्यदूत प्रकाश गुप्ता ने कहा,”सिएटल में भारतीय वाणिज्य दूतावास की स्थापना प्रशांत उत्तर-पश्चिमी राज्यों के साथ संबंधों को गहरा करने की भारत सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें