नयी दिल्ली: सीरिया में सत्ता की उथल पुथल के बीच भारत ने अपने 75 नागरिकों को वहां से सुरक्षित बाहर निकाला है ।
विदेश मंत्रालय की एक विज्ञप्ति के अनुसार वहां से निकाले गये सभी भारतीय सीरिया की सीमा को पार कर लेबनान पहुंच गये है। जहां से उन्हे वाणिज्यिक उड़ानों से भारत लाया जायेगा ।