Last Updated: November 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रगति में साझेदार हैं भारत-यूएई; हमारी दोस्ती के जिंदाबाद होने का समय : मोदी

February 14, 2024

प्रगति में साझेदार हैं भारत-यूएई; हमारी दोस्ती के जिंदाबाद होने का समय : मोदी

अबु धाबी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को यहां भारतीय मूल के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में रहने वाले प्रत्येक भारतीय पर गर्व है और यह समय दोनों देशों के बीच मित्रता की जयकार का है। अबु धाबी के जायद स्पोर्ट्स स्टेडियम में ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने ‘अहलन मोदी’ कार्यक्रम में शामिल हुए भारतवंशी लोगों का अभिवादन ‘नमस्कार’ कहकर किया।
उन्होंने कहा कि वह भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में इस स्नेह से अभिभूत हैं। उन्होंने कहा, ‘हमारी साङोदारी सभी क्षेत्रों में मजबूत हो रही है और नई ऊंचाइयों पर पहुंच रही है।

भारत की इच्छा है कि हमारी साङोदारी हर दिन मजबूत होती रहे।’ मोदी ने कहा, ‘भारत और यूएई प्रगति में साङोदार हैं। हमारे संबंध प्रतिभा, नवाचार और संस्कृति के हैं।’ मोदी ने कहा, ‘आपने यहां इतनी बड़ी संख्या में आकर इतिहास रच दिया है। आप यूएई के विभिन्न हिस्सों और भारत के विभिन्न राज्यों से आए हो सकते हैं, लेकिन सभी के दिल जुड़े हैं।’ उन्होंने कहा, ‘यह भारत और यूएई के बीच मित्रता की जयकार का समय है। इस ऐतिहासिक स्टेडियम में हर धड़कन की एक ही भावना है-भारत-यूएई की मित्रता जिंदाबाद।’ कार्यक्रम की शुरुआत दोनों देशों के राष्ट्रगान के साथ हुई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें