Last Updated: September 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

भारत-अमेरिका संबंध दुनिया के भविष्य के लिए अहम : Eric Garcetti

April 27, 2023

भारत-अमेरिका संबंध दुनिया के भविष्य के लिए अहम : Eric Garcetti

वाशिंगटनः भारत के लिए अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि अमेरिका और भारत के संबंध दुनिया के भविष्य के लिए अहम हैं। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका आज जितने मुद्दों पर निकटता से काम कर रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के करीबी सहयोगी गार्सेटी (52) ने पिछले महीने भारत में अमेरिका के राजदूत के रूप में आधिकारिक रूप से शपथ ग्रहण की थी। अमेरिका के लिए सबसे अहम राजनयिक पदों में शामिल इस पद पर नियुक्ति दो साल से अधिक समय बाद हुई थी।

गार्सेटी ने ‘कांग्रेशनल इंडिया कॉकस’ के सह अध्यक्ष रो खन्ना और माइकल वाल्त्ज द्वारा आयोजित अपनी तरह के पहले भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन में प्रतिष्ठित भारतीय-अमेरिकियों की सभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘दुनिया में कुछ ऐसे संबंध हैं, जो अमेरिका और भारत के लिए ज्यादा अहम हैं। हमारे (भारत-अमेरिका) संबंध दुनिया के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण हैं। जैसा कि अमेरिका के राष्ट्रपति (जो) बाइडन ने कहा है कि भारत और अमेरिका अपरिहार्य साझेदार हैं।’’

गार्सेटी ने कहा, कि ‘भारत जाने से पहले, मैंने अमेरिका और भारत के संबंधों को लेकर राष्ट्रपति बाइडन की सोच को लेकर उनसे बात की थी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ये संबंध कितने अहम हैं। ये संबंध पूरे ग्रह और खासकर हम दो देशों के लिए बेहद अहम हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका आज जितने मुद्दों पर निकटता से काम कर रहे हैं, ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। गार्सेटी ने कहा, कि ‘हम दुनिया के अग्रणी लोकतंत्र हैं। अमेरिका और भारत क्रमश: दुनिया की सबसे बड़ी और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं।’’ उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर जो कदम उठाएंगे, उससे वे ‘‘इस जी-20 वर्ष और उसके बाद भी 21वीं सदी को’’ आकार देंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें